Xiaomi जल्द लॉन्च करेगी Xiaomi Mix Fold 4, Mix Flip, जानें सबकुछ

Xiaomi Mix Fold 4 और Mix Flip में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर होगा। आगामी फोन सैटेलाइट कनेक्टिविटी का सपोर्ट करेंगे।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 मई 2024 17:47 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi बीते कुछ समय से अपने नेक्स्ट-जेन फोल्डेबल्स पर काम कर रहा है।
  • Xiaomi के दोनों आगामी फोल्डेबल में समान कैमरा स्पेसिफिकेशन हैं।
  • टिपस्टर का कहना है कि स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट होगा।

Xiaomi Mix Fold 3 में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi कथित तौर पर बीते कुछ समय से अपने नेक्स्ट-जेन फोल्डेबल्स पर काम कर रहा है। कंपनी 2023 में पेश हुए Mix Fold 3 का अपग्रेड Mix Fold 4 इस साल पेश करेगी। इसके अलावा अफवाहें हैं कि Xiaomi का पहला क्लैमशेल-फोल्डिंग फोन है, जिसे Mix Flip कहा जाता है। यहां हम आपको Xiaomi Mix Fold 4 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

लीकर डिजिटल चैट सेशन ने आज एक वीबो पोस्ट के  जरिए इन आगामी स्मार्टफोन की कुछ जानकाकरी साझा की है। सोर्स के अनुसार, Xiaomi 2024 की तीसरी तिमाही में Mix Fold 4 और Mix Flip लॉन्च कर सकता है।


Advertisement
Xiaomi फोल्डेबल फोन के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Xiaomi के दोनों आगामी फोल्डेबल में समान कैमरा स्पेसिफिकेशन हैं। आगामी स्मार्टफोन में 1/1.55” सेंसिंग एरिया और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। इसके साथ 2x टेलीफोटो कैमरे के लिए ½.8” सेंसर वाला एक ओम्निविजन OV60A होगा। इसके अलावा Mix Fold 4 में 12 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 5x ऑप्टिकल जूम के साथ 10 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी होगा।

टिपस्टर का कहना है कि स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट होगा। हालांकि, वास्तविक बैटरी साइज और चार्जिंग स्पीड की जानकारी नहीं है। डीसीएस का कहना है कि आगामी फोन को पानी से भी सुरक्षा मिलेगी। यह एक बड़ा कदम होगा, क्योंकि अब तक Xiaomi के किसी भी फोल्डेबल फोन में पानी या छींटों से किसी भी प्रकार की सुरक्षा नहीं है। सोर्स फोल्डेबल के लिए एक ज्यादा स्लिम प्रोफाइल का संकेत देता है, जो रिलीज होने पर इसे मार्केट में सबसे स्लिम बनाता है। अन्य अफवाहों के अनुसार, Mix Fold 4 और Mix Flip में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 प्रोसेसर होगा। आगामी फोन सैटेलाइट कनेक्टिविटी का सपोर्ट करेंगे।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.