Xiaomi Mix Fold 4 में हो सकता है 16 GB तक RAM

इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 gen 3 SoC प्रोसेसर हो सकता है। इसमें 16 GB तक RAM और 1 TB तक स्टोरेज होने की संभावना है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 मार्च 2024 17:29 IST
ख़ास बातें
  • इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 gen 3 SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 16 GB तक RAM और 1 TB तक स्टोरेज होने की संभावना है
  • इसकी 5,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है

यह पिछले वर्ष पेश किए गए Mix Fold 3 की जगह लेगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi का फोल्डेबल स्मार्टफोन Mix Fold 4 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Mix Fold 3 की जगह लेगा। इस स्मार्टफोन के बारे में कुछ ऑनलाइन लीक से जानकारी मिली है। हालांकि, शाओमी ने इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। 

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया है कि Xiaomi Mix Fold 4 में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 8 gen 3 SoC दिया जा सकता है। इसमें 16 GB तक RAM और 1 TB तक स्टोरेज होने की संभावना है। इस स्मार्टफोन में कस्टम x-एक्सिस लीनियर मोटर और इनर डिस्प्ले पर कम क्रीज हो सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और नया पेरिस्कोप लेंस दिया जा सकता है। Xiaomi Mix Fold 4 की 5,000 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इसका भार 220 ग्राम से 240 ग्राम के बीच हो सकता है। 
Advertisement

Xiaomi Mix Fold 3 के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 8,999 (लगभग 1,03,000 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 9,999 (लगभग 1,14,500 रुपये) और 16 GB + 1 TB का CNY 10,999 (लगभग 1,26,600 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन में 8.03 इंच AMOLED LTPO इनर पैनल और 6.56 इंच फुल HD+ AMOLED कवर स्क्रीन दी गई है। इसमें क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 2 SoC प्रोसेसर दिया गया है। इसकी 4,800 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड और 50 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

इस स्मार्टफोन का फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ है। इसकी क्वाड रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX800 प्राइमरी सेंसर, अल्ट्रा वाइड-एंगल के साथ 13 मेगापिक्सल का सेंसर, 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर और 10 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा है। पिछले महीने शाओमी ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 14 Ultra को लॉन्च किया था। इसमें 6.73 इंच OLED TCL C8 डिस्प्ले दिया गया है। चीन में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 के साथ 3x लिक्विड कूलिंग चैंबर दिया गया है। इसे 12 GB के RAM और 256 GB स्टोरेज, 16GB + 512GB और 16GB + 1TB के तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी क्वाड कैमरा यूनिट में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-900 प्राइमरी कैमरा है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.02 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2160x1914 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  2. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  3. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  4. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  5. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  6. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  7. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  8. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  9. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  10. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.