Xiaomi Mix Flip में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

इसे Mix Fold 4 के साथ लाया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2024 19:18 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mix Flip में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है
  • इसमें 50 मेगापिक्सल लाइट हंटर 800 प्राइमरी कैमरा के तौर पर हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन को चीन और चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi का Mix Flip इस वर्ष लॉन्च किया जा सकता है। इस क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसे Mix Fold 4 के साथ लाया जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

Android Headlines की रिपोर्ट में बताया गया है कि Xiaomi Mix Flip में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल लाइट हंटर 800 प्राइमरी कैमरा के तौर पर हो सकता है। इसके अलावा 60 मेगापिक्सल Omnivision OV60A सेकेंडरी सेंसर 2x ऑप्टिकल जूम के साथ हो सकता है। आमतौर पर, OV60A सेंसर को सेल्फी कैमरा में इस्तेमाल किया जाता है लेकिन Xiaomi Mix Flip में यह सेकेंडरी रियर कैमरा हो सकता है और यह कवर स्क्रीन की मदद से सेल्फी लेने में इस्तेमाल किया जा सकेगा। इस स्मार्टफोन में प्राइमरी डिस्प्ले के अंदर 32 मेगापिक्सल OV32B सेंसर फ्रंट कैमरा सेंसर होने की संभावना है। इस सेंसर का इस्तेमाल Xiaomi 14 Ultra और Motorola Edge 40 में भी किया गया था। 

इस स्मार्टफोन में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ मेन डिस्प्ले हो सकता है। इससे पहले GizmoChina की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Xiaomi Mix Flip को चीन और चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी का Mix Fold 4 केवल चीन में लाया जा सकता है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि Mix Flip के भारत में लॉन्च होने की कम संभावना है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया जा सकता है। 

पिछले महीने शाओमी ने Civi 4 Pro को लॉन्च किया था। इसमें Leica के सपोर्ट वाली ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है। इसे तीन RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स में लाया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का नया Snapdragon 8s Gen 3 है। इसके 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 3,299 (लगभग 38,100 रुपये), 12 GB + 512 GB का CNY 3,299 (लगभग 38,100 रुपये) और 16 GB + 512 GB वेरिएंट का CNY 3,599 (लगभग 41,500 रुपये) का है। इसे चीन में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन Breeze Blue, Soft Mist Pink, Spring Wild Green और Starry Black कलर्स में उपलब्ध होगा। इसके तीन अतिरिक्त लिमिटेड एडिशन कलर्स भी हैं। 

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.02 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2160x1914 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में क्रिप्टो एक्सचेंजों को देनी होगी ट्रांजैक्शंस की जानकारी
  2. Redmi 17 4G लॉन्च होगा 50MP दो कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ! फुल स्पेसिफिकेशंस लीक
  3. 100W पावर वाला अल्ट्रा स्लिम चार्जर Ugreen ने किया लॉन्च, लैपटॉप भी कर सकता है चार्ज
  4. Lenovo ने लॉन्च किया बजट गेमिंग मॉनिटर, 27 इंच डिस्प्ले, 280Hz रिफ्रेश रेट
  5. Vivo X300e होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 12GB रैम, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Specialized ने लॉन्च की S-Works Turbo प्रीमियम माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक, कीमत 12.55 लाख रुपये के करीब!
  7. Samsung यूजर्स जरा संभलकर! अब पासवर्ड भूले तो परमानेंट लॉक हो जाएगा फोन! One UI 9.0 में आई तगड़ी सिक्योरिटी
  8. 4 हजार सस्ता खरीदें Vivo V70 FE 5G, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट पाने का मौका
  9. फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung, Huawei को कड़ी टक्कर देगा iPhone Ultra!
  10. तो सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन! मैमोरी चिप की कमी पर आया बड़ा अपडेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.