शाओमी का एमआईयूआई 8 रॉम 30 जून को होगा भारत में लॉन्च

शाओमी का एमआईयूआई 8 रॉम 30 जून को होगा भारत में लॉन्च
विज्ञापन
शाओमी 30 जून को भारत में एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस इवेंट में कंपनी के 6.44 इंच डिस्प्ले वाले शाओमी एमआई मैक्स फैबलेट को लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ शाओमी अपने कस्टमाइज़्ड रॉम एमआईयूआई 8 को भी लॉन्च करेगी। यह एंड्रॉयड मार्शमैलो 6.0.1 पर आधारित रॉम का ग्लोबल लॉन्च होगा। याद रहे कि शाओमी ने मई महीने में एमआईयूआई 8 रॉम को चीन में लॉन्च किया था। हाल ही में शाओमी का लेटेस्ट रॉम डेवलपर्स के लिए पहले से उपलब्ध है।

आपका बता दें कि नए एमआईयूआई 8 में गैलरी ऐप पूरी तरह से नए रंगरूप में सजा होगा। गैलरी ऐप में डूडल, फिल्टर, स्टिकर, क्रॉपिंग का विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही म्यूजिक वीडियो भी क्रिएट किया जा सकता है। गैलरी में कई सारे नए फीचर मौजूद होंगे। एमआईयूआई 8 में गैलरी ऐप यूजर को फटाफट शेयरिंग का ऑफर देता है। कंपनी का कहना है कि एमआईयूआई 8 वीडियो एडिटिंग सपोर्ट करता है।
 
/xiaomi-miui-8

नए एमआईयूआई 8 से खूबसूरत नोट्स टेम्पलेट साझा किए जा सकते हैं। एडवांस्ड कैलकुलेशन/कनवर्जन किया जा सकता है। एमआईयूआई 8 में यूजर को ज्यादा मजेदार और बेहतरीन अनुभव मिलेगा। एमआईयूआई 8 के बारे में कंपनी ने बताया, नए रॉम में कलर और स्टाइल में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। एमआईयूआई 8 का रंग मौसम के हिसाब से खुद बदल जाएगा।

अब बात शाओमी एमआई मैक्स की करते हैं। याद रहे कि शाओमी ने पिछले महीने ही फैबलेट एमआई मैक्स को चीन में लॉन्च किया था। चीन में शाओमी एमआई मैक्स के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए थे।

अभी तो यह साफ नहीं है कि कंपनी भारत में कितने वेरिएंट लॉन्च करेगी, लेकिन शाओमी एमआई 5 के साथ अपनाई गई रणनीति को ध्यान में रखा जाए तो एक ही वेरिएंट को ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद की जा सकती है। संभव है कि कंपनी भारत में सबसे सस्ता मॉडल पेश करे।

शाओमी एमआई मैक्स की सबसे अहम खासियत स्क्रीन है। यह हैंडसेट 6.44 इंच डिस्प्ले से लैस है और इसकी मोटाई 7.5 मिलीमीटर है। शाओमी एमआई मैक्स मेटल बॉडी वाला हैंडसेट है। यह सिल्वर, गोल्ड और डार्क ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

यह एक डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय फैबलेट है। हैंडसेट का रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का।

4जी नेटवर्क को सपोर्ट करने वाले शाओमी एमआई मैक्स फैबलेट की बैटरी 4850 एमएएच की है। यूज़र की सुविधा के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर को भी इस हैंडसेट का हिस्सा बनाया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , MIUI 8, Xiaomi, Xiaomi Mi Max
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »