शाओमी ने लॉन्च किया एमआईयूआई 8

शाओमी ने लॉन्च किया एमआईयूआई 8
विज्ञापन
शाओमी ने चीन की राजधानी बीजिंग में आयोजित एक लॉन्च इवेंट में मंगलवार को एमआईयूआई 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पेश कर दिया। शाओमी के अनुसार, नया एमआईयूआई 8 यूजर फ्रेंडली है और इसका डिजाइन पहले से ज्यादा बेहतर है। कंपनी का दावा है कि 2010 में पहला वर्ज़न लॉन्च किए जाने के बाद अब पूरी दुनिया में 150 मिलियन लोग इस ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे हैं।

लॉन्च इवेंट में कंपनी ने कहा, ''मोबाइल पर बेहतर रीडिंग अनुभव के लिए कंपनी ने खुद का कस्टम चीनी फॉन्ट बनाया है। 27533 अक्षर! '' इसके अलावा एमआईयूआई8 में लॉक स्क्रीन में वॉलपेपर क्राउजल के लिए 12 कैटेगरी से तस्वीरें ली जा सकती हैं।

कंपनी के अनुसार, नए एमआईयूआई 8 में गैलरी ऐप पूरी तरह से नए रंगरूप में सजा होगा। गैलरी ऐप में डूडल, फिल्टर, स्टिकर, क्रॉपिंग का विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही म्यूजिक वीडियो भी क्रिएट किया जा सकता है। गैलरी में कई सारे नए फीचर मौजूद होंगे। एमआईयूआई 8 में गैलरी ऐप यूजर को फटाफट शेयरिंग का ऑफर देता है। कंपनी का कहना है कि एमआईयूआई 8 वीडियो एडिटिंग सपोर्ट करता है।
 

शाओमी ने जानकारी दी कि नए एमआईयूआई 8 से खूबसूरत नोट्स टेम्पलेट साझा किए जा सकते हैं। एडवांस्ड कैलकुलेशन/कनवर्जन किया जा सकता है। एमआईयूआई 8 में यूजर को ज्यादा मजेदार और बेहतरीन अनुभव मिलेगा।  एमआईयूआई 8 के बारे में कंपनी ने बताया, नए रॉम में कलर और स्टाइल में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। एमआईयूआई 8 का रंग मौसम के हिसाब से खुद बदल जाएगा।

इसके अलावा नए नोट्स ऐप से यूजर निजी नोट्स को सुरक्षित रखने के लिए पासवर्ड और फिंगरप्रिंट सेट कर सकेंगे। एक एडवांस्ड कैलकुलेटर भी इस नए ओएस में शामिल है। एमआईयूआई 8 में एक प़वर सेविंग मोड भी है जिससे बैकग्राउंड ऐप एक्टिविटी नियंत्रित होती है।

शाओमी के मुताबिक, एमआईयूआई 8 रोम चीन में बीटा रजिस्ट्रेशन के लिए 16 मई से उपलब्ध होगा जबकि बीटा टेस्टिंग बिल्ड किक की शुरुआत 1 जून से होगी। कंपनी ने ऐलान किया कि पहला डेवलेपर रॉम 17 जून से उपलब्ध होगा। नया एमआईयूआई 8 डेवलेपर रॉम एमआई 3, एमआई 4, एमआई 4सी, एमआई 4एस, एमआई 5 और एमआई मैक्स डिवाइस को सपोर्ट करेगा। कंपनी का कहना है कि रेडमी और एमआई सीरीज के सभी डिवाइस को एमआईयूआई 8 डेवलेपर रॉम सपोर्ट करेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , xiaomi, Xiaomi launch event, miui8
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »