शाओमी एमआई मैक्स 30 जून को होगा भारत में लॉन्च

शाओमी एमआई मैक्स 30 जून को होगा भारत में लॉन्च
विज्ञापन
भारत में शाओमी एमआई मैक्स हैंडसेट का इंतज़ार कर रहे इच्छुक ग्राहकों के लिए खुशख़बरी है। 6.44 इंच डिस्प्ले वाले शाओमी के इस फैबलेट को भारत में 30 जून को लॉन्च किया जाएगा। इसकी जानकारी कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट ह्यूगो बारा ने दी।

ह्यूगो बारा ने ट्वीट किया कि 30 जून को आपके होश उड़ाने के लिए कुछ बड़ा लॉन्च होने वाला है। (Something BIG is coming to blow you away on 30th June, Indian Mi fans! Stay tuned)। इस ट्वीट के साथ एक यूट्यूब वीडियो का लिंक भी शेयर किया गया था। वीडियो देखने पर यह साफ हो जाता है कि कंपनी अपने लेटेस्ट फैबलेट को भारतीय मार्केट में उतारने वाली है।

याद रहे कि शाओमी ने पिछले महीने ही फैबलेट एमआई मैक्स को चीन में लॉन्च किया था। चीन में शाओमी एमआई मैक्स के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए थे। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर से लैस है जिसकी कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,000 रुपये) है। 3 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर से लैस वर्ज़न 1,699 चीनी युआन (करीब 17,000 रुपये) में मिलता है। तीसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और स्नपैड्रैगन 652 प्रोसेसर वाला है। यह स्थानीय मार्केट में 1,999 चीनी युआन (करीब 20,500 रुपये) में उपलब्ध है।
 

अभी तो यह साफ नहीं है कि कंपनी भारत में कितने वेरिएंट लॉन्च करेगी, लेकिन शाओमी एमआई 5 के साथ अपनाई गई रणनीति को ध्यान में रखा जाए तो एक ही वेरिएंट को ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद की जा सकती है। संभव है कि कंपनी भारत में सबसे सस्ता मॉडल पेश करे।

शाओमी एमआई मैक्स की सबसे अहम खासियत स्क्रीन है। यह हैंडसेट 6.44 इंच डिस्प्ले से लैस है और इसकी मोटाई 7.5 मिलीमीटर है। शाओमी एमआई मैक्स मेटल बॉडी वाला हैंडसेट है। यह सिल्वर, गोल्ड और डार्क ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

यह एक डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय फैबलेट है। हैंडसेट का रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का।

4जी नेटवर्क को सपोर्ट करने वाले शाओमी एमआई मैक्स फैबलेट की बैटरी 4850 एमएएच की है। यूज़र की सुविधा के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर को भी इस हैंडसेट का हिस्सा बनाया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Mi Max Launch Date, Xiaomi India
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »