Mi Superbass वायरलेस हेडफोन भारत में 15 जुलाई को होगा लॉन्च

Xiaomi Mi Superbass Wireless Headphones: शाओमी 15 जुलाई को भारत में मी सुपरबास वायरलेस हेडफोन को लॉन्च करने वाली है। जानें इसके बारे में।

Mi Superbass वायरलेस हेडफोन भारत में 15 जुलाई को होगा लॉन्च

Mi Superbass वायरलेस हेडफोन भारत में 15 जुलाई को होगा लॉन्च

ख़ास बातें
  • मी सुपरबास वायरलेस हेडफोन देगा 20 घंटे की बैटरी लाइफ
  • Mi Superbass Wireless Headphones से 15 जुलाई को उठेगा पर्दा
  • मी वाटर टीडीएस टेस्टर की क्राउडफंडिंग 23 जुलाई को
विज्ञापन
Xiaomi ने घोषणा की है कि Mi Superbass Wireless Headphones को भारत में 15 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। हेडफोन अमेज़न इंडिया और कंपनी की आधिकारिक साइट मी डॉट कॉम पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हेडफोन को मी डॉट कॉम पर अन्य प्रोडक्ट लॉन्च के साथ लिस्ट किया गया है और यह कंपनी की पांचवीं सालगिरह का हिस्सा है। इसके अलावा मी वॉटर टीडीएस टेस्टर को भी लिस्ट किया गया है और इसकी क्राउडफंडिंग 23 जुलाई से कंपनी की क्राउडफंडिंग साइट पर शुरू होगी। शाओमी ने मी रीचार्जेबल एलईडी लैंप को भी लिस्ट किया गया है और इसके आगे कमिंग सून लिखा नज़र आ रहा है।

मी इंडिया ने ट्विटर पर इस बात की घोषणा की है कि मी सुपरबस वायरलेस हेडफोन को भारत में 15 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। मी सुपरबास वायरलेस हेडफोन को लेकर ऐसा कहा गया है कि यह 20 घंटे की बैटरी लाइफ और इंटीग्रेटेड 40 मिलीमीटर डायनामिक ड्राइवर से लैस है। हेडफोन की कीमत से लॉन्च तारीख वाले दिन ही पर्दा उठाया जाएगा।

मी टर्न 5 पेज से यह भी पता चलता है कि मी वाटर टीडीएस टेस्टर 23 जुलाई को क्राउडफंडिंग के लिए उपलब्ध होगा। इस टेस्टर की मदद से आप पीने के पानी की जांच कर सकेंगे, यह कुछ ही सेकेंड में 9990 तक के टीडीएस को डिटेक्ट कर सकेगा। मी क्राउडफंडिंग साइट पर फिलहाल केवल मी ट्रक बिल्डर टॉय के लिए ऑर्डर लिए जा रहे हैं।

पेज पर मी रीचार्जेबल लैंप जो तीन कलर टेंपरेचर ऑप्शन के साथ आएगा, फास्ट चार्जर और नए नेकबैंड ईयरफोन जैसे प्रोडक्ट के आगे कमिंग सून लिखा नज़र आ रहा है। शाओमी चीन में 36 वॉट मी यूएसबी चार्जर और 27 वॉट मी यूएसबी चार्जर को बेचती है, आगामी फास्ट चार्जर इनमें से कोई एक हो सकता है।

शाओमी पहले ही भारत में मी बीयर्ड ट्रिमर को लॉन्च कर चुकी है और इसे अमेज़न और मी डॉट कॉम से खरीदा जा सकता है। जैसा कि हमने आपको बताया मी ट्रक बिल्डर खिलौनो को क्राउडफंडिंग साइट पर 1,199 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »