Xiaomi Mi Note 4 के बारे में जानकारी लीक

Xiaomi Mi Note 4 नाम के एक स्मार्टफोन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से हैंडसेट के डिज़ाइन को लेकर अहम जानकारियां सामने आई हैं।

Xiaomi Mi Note 4 के बारे में जानकारी लीक
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi Note 4 पारदर्शी बैकपैनल के साथ आएगा
  • टीना की वेबसाइट पर Mi Note 4 के स्पेसिफिकेशन लिस्ट नहीं किए गए हैं
  • स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर वाला यह शाओमी का दूसरा डिवाइस हो सकता है
विज्ञापन
Xiaomi Mi Note 4 नाम के एक स्मार्टफोन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से हैंडसेट के डिज़ाइन को लेकर अहम जानकारियां सामने आई हैं। Xiaomi Mi Note 4 स्मार्टफोन बीते साल सितंबर में लॉन्च किए गए Mi Note 3 का अपग्रेड होगा। वैसे, बीच में खबर आई थी कि कंपनी Mi Note 5 लाएगी। मी नोट 4 नाम को नहीं इस्तेमाल करने का फैसला किया गया है। हालांकि, ताज़ा लिस्टिंग से नए फोन का नाम Mi Note 4 होने की पुष्टि हुई है।

TENAA लिस्टिंग में M1807E8A मॉडल नंबर का इस्तेमाल हुआ है। डिज़ाइन की बात करें तो यह पारदर्शी बैकपैनल के साथ आएगा। ऐसे ही बैकपैनल की झलक बीते महीने लॉन्च किए गए शाओमी मी 8 एक्सप्लोरर एडिशन में देखने को मिली थी। टीना लिस्टिंग से लीक हुई तस्वीर से पता चला है कि फोन में वर्टिकल पोज़ीशन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। पावर और वॉल्यूम बटन को दायें किनारे पर जगह मिली है।

टीना की वेबसाइट पर Mi Note 4 के स्पेसिफिकेशन लिस्ट नहीं किए गए हैं। संभव है कि यह स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ आने वाला शाओमी का दूसरा डिवाइस होगा। इससे पहले कंपनी शाओमी मी 8 एसई को लॉन्च किया है। दूसरे डिवाइस का कोडनेम Comet था। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि यह Xiaomi Mi Max 3 Pro हो सकता है। लेकिन कंपनी ने इन कयासों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। ऐसे में अब शाओमी मी नोट 4 को लेकर दावे किए जा रहे हैं।

याद रहे कि Xiaomi 'Comet' में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, ओलेड डिस्प्ले, ऑलवेज ऑन फीचर, डुअल सिम, 3100 एमएएच बैटरी, आईआर ब्लास्टर और आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो दिए जाने की उम्मीद है। इस फोन में एनएफसी सपोर्ट नहीं होगा और माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी कोई अलग स्लॉट नहीं दिया जाएगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi Note 4
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  2. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  3. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  4. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  5. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  8. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में 22 प्रतिशत की गिरावट, Ola Electric की बिक्री 20 प्रतिशत बढ़ी
  10. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-रिजर्वेशन 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »