• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी मी नोट 2 प्रो एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा, 8 जीबी रैम व 256 जीबी वेरिएंट हो सकता है लॉन्च

शाओमी मी नोट 2 प्रो एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा, 8 जीबी रैम व 256 जीबी वेरिएंट हो सकता है लॉन्च

शाओमी मी नोट 2 प्रो एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेगा, 8 जीबी रैम व 256 जीबी वेरिएंट हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • शाओमी 27 सितंबर को चीन में एक इवेंट आयोजित कर रही है
  • आने वाले मी नोट 2 प्रो का खुलासा एक लीक स्क्रीनशॉट के जरिए हुआ है
  • स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट हो सकता है
विज्ञापन
शाओमी 27 सितंबर को चीन में एक इवेंट आयोजित कर रही है। इस इवेंट में कंपनी द्वारा मी5 एस और मी नोट 2 के साथ सेकेंड जेनरेशन का मी पावरबैंक भी पेश करने की उम्मीद है। अब शाओमी द्वारा इस इवेंट में मी नोट 2 प्रो भी लॉन्च करने की खबरें आई हैं। आने वाले मी नोट 2 प्रो का खुलासा एक लीक स्क्रीनशॉट के जरिए हुआ है।

टेकपीपी की द्वारा साझा किए गए शाओमी मी नोट 2 प्रो के इस कथित स्क्रीनशॉट से डिवाइस के स्पेसिफिकेशन का खुलासा होता है। स्क्रीनशॉट के मुताबिक, मी नोट 2 प्रो के 'अबाउट फोन' मेन्यू का पता चलता है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट हो सकता है। इसके अलावा इस फोन में 8 जीबी रैम हो सकता है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी हो सकती है। हालांकि, शाओमी इस स्मार्टफोन के कम स्टोरेज वाले वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है।

इस स्क्रीनशॉट से लीक हुई सबसे खास जानकारी है इस फोन का एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ आना। शाओमी मी नोट 2 प्रो उन चुनिंदा डिवाइस में शामिल हो सकता है जो लेटेस्ट एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलेंगे। यह फोन शाओमी के मीयूआई 8 पर चलेगा।

इसके अलावा शाओमी द्वारा 27 सितंबर को होने वाले इवेंट में शाओमी के प्रेसीडेंट ली जून ने एक पावरबैंक लॉन्च करने की भी जानकारी दी। वीबो पर शेयर की गई तस्वीर के अनुसार, यह पावर बैंक 10,000 एमएएच बैटरी क्षमता के साथ आएगा और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप सी पोर्ट के साथ आएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , xiaomi, xiaomi mobile, xiaomi smartphone, xiaomi mi note 2 pro
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »