शाओमी मी नोट 2 के स्पेसिफिकेशन और कीमत लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2016 12:28 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी नोट को रैम व स्टोेरेज के दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है
  • इसमें एक आइरिस स्कैनर भी हो सकता है
  • शाओमी के इस फोन में डुअल रियर कैमरा होने का पता चला है
शाओमी मी नोट 2 को लेकर लगातार अलग-अलग खबरें सामने आरही हैं। कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस फोन में एक डुअल एज डिस्प्ले व एक डुअल रियर कैमरा होगा। जबकि कुछ में दावा किया गया है कि इनमें से सिर्फ एक फ़ीचर ही इस स्मार्टफोन में होगा। शाओमी ने 25 अक्टूबर को इवेंट आयोजित करने की घोषणा की है जहां मी नोट के इस अपग्रेडेड वेरिएंट के बारे में आधिकारिक जानकारी मिलने की उम्मीद है। लेकिन इससे पहले वीबो पर शाओमी के इस इवेंट की प्रेजेंटेशन स्लाइड के लीक होने का दावा किया गया है। इन स्लाइड से मी नोट 2 के सभी स्पेसिफिकेशन व कीमत की जानकारी का खुलासा हो गया है।

इस लीक के बारे में सबसे पहले फोनअरीना ने जानकारी दी। स्लाइस से पता चला है कि शाओमी मी नोट 2 में 5.7 इंच सुपर एमोलेड (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले होगा जो फोर्स टच टेक्नोलॉजी के साथ आता है। बता दें कि फोर्स टच (3डी टच) को सबसे पहले आईफोन 6एस में दिया गया था। सस्मार्टफोन में 64-बिट स्नैपड्रैगन 821 क्वाड-कोर प्रोससर दिया गया है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू है। इस स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आने की उम्मीद है।

इस लीक में दावा किया गया है कि मी नोट 2 में निश्चित तौर पर रियर पर डुअल कैमरा सेंसर होगा। फोन में 23 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स318 सेंसर और दूसरा कैमरा एक 12 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स378 सेंसर होगा। कैमरा डुअल टोन एलईडी फ्लैश, सपोर्ट ओआईएस और 4के वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ आएगा। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।

मी नोट 2 में 4100 एमएएच की बैटरी होगी जिसके क्विक फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आने का दावा किया गया है। मी नोट 2 मी पे सपोर्ट करेगा यानी एनएफसी सपोर्ट से लैस होगा। इस फोन में एक अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर है जो डिस्प्ले के नीचे दिया गया है। स्लाइड के मुताबिक, फ्रंट में एक आइरिस स्कैनर दिया गया है। एनएफसी के अलावा, कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी, ब्लूटूथ 4.1, वाई-फाई 802.11 एसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होगा। मी नोट 2 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलेगा। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करेगा।
Advertisement
 

बात करें कीमत की तो 4 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,799 चीनी युआन (करीब 27,800 रुपये) और 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 29,800 रुपये) है। हाल ही में एक लीक में जेट ब्लैक मी नोट 2 में सिंगल रियर कैमरा सेटअप और बेजेल डुअल एज स्क्रीन देखा गया था। एक दूसरे लीक में मी नोट 2 में पूरी तरह बेजेल लेस डिस्प्ले होने की पता चला था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.