शाओमी मी मिक्स के अपग्रेड पर चल रहा है काम, कंपनी ने दी जानकारी

विज्ञापन
केतन प्रताप, अपडेटेड: 17 फरवरी 2017 10:37 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी के सीईओ और संस्थापक ली जून ने पुष्टि की है
  • डिज़ाइनर फिलिपे स्टार्क भी मी मिक्स के नए अपग्रेड पर कर रहे हैं काम
  • स्टार्क ने मी मिक्स के अपग्रेड को लेकर कई विचार दिए हैं
शाओमी के सीईओ और संस्थापक ली जून ने पुष्टि की है कि कंपनी अपने मी मिक्स स्मार्टफोन के सेकेंड जेनरेशन डिवाइस पर काम कर रही है। वीबो पर ज़ारी किए गए एक पोस्ट में जून ने जानकारी दी कि चीनी कंपनी एक बार फिर फ्रांसीसी डिज़ाइनर फिलिपे स्टार्क के साथ मिलकर मी मिक्स के अपग्रेड वेरिएंट पर काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि स्टार्क ने मी मिक्स के अपग्रेड को लेकर कई विचार दिए हैं और उनपर अभी चर्चा की जा रही है।

याद दिला दें कि शाओमी मी मिक्स की सबसे अहम खासियत बिना बेज़ल वाला डिस्प्ले है।

अफसोस की बात यह है कि ली जून ने शाओमी मी मिक्स II के लॉन्च के वक्त के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। वैसे, हम साल की दूसरी छमाही में ऐसा होने की उम्मीद कर सकते हैं। चीनी कंपनी ने शाओमी मी मिक्स को पिछले साल अक्टूबर महीने में पेश किया था। वहीं, इस साल कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो में इस हैंडसेट के व्हाइट कलर वेरिएंट पेश किया गया।

उम्मीद करें कि शाओमी इस प्रोडक्ट पर कोई आखिरी फैसला लेने से पहले कई प्रोटोटाइप डिवाइस की टेस्टिंग करेगी। शुरुआती जानकारियों के मुताबिक, शाओमी मी मिक्स II का बेज़ल और भी पतला हो सकता है।
Advertisement

खास किस्म के डिस्प्ले के अलावा मी मिक्स की बॉडी सेरामिक की है जो इसकी एक और खासियत है।
Advertisement

पिछले साल चीन में शाओमी मी मिक्स के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए थे।  4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 3,499 चीनी युआन (करीब 34,500 रुपये) व 6 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले डिवाइस की कीमत 3,999 चीनी युआन (करीब 39,500 रुपये) है।

डुअल-सिम (नैनो+नैनो) वाले मी मिक्स में 6.4 इंच का 1080x2040 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 362 पीपीआई है। स्मार्टफोन में 2.35 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट है। इसके साथ आपके पास 4 जीबी/ 6 जीबी रैम के बीच चुनने का विकल्प मिलता है। शाओमी ने इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है जो पीडीएएफ, एफ/2.0 अपर्चर और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी, ब्लूटूथ वी4.2, वाई-फाई 802.11एसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट  कनेक्टिविटी फ़ीचर दिए गए हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास और जायरोस्कोप भी इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। इसकी बैटरी 4400 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। फोन के साथ चमड़े का कवर भी मिलेगा। इसका डाइमेंशन 158.8x81.9x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 209 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mobiles, Xiaomi Mi MIX, Xiaomi Mi MIX II
Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.