• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी मी मिक्स 2एस का वीडियो लीक, सेल्फी कैमरे को लेकर मिली अहम जानकारी

शाओमी मी मिक्स 2एस का वीडियो लीक, सेल्फी कैमरे को लेकर मिली अहम जानकारी

शाओमी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन शाओमी मी मिक्स 2एस से चीन में 27 मार्च को पर्दा उठाएगी। शाओमी ने पहले ही बताया है कि मी मिक्स 2एक्स फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला हैंडसेट होगा।

शाओमी मी मिक्स 2एस का वीडियो लीक, सेल्फी कैमरे को लेकर मिली अहम जानकारी
ख़ास बातें
  • शाओमी मी मिक्स 2एस से चीन में 27 मार्च को उठेगा पर्दा
  • फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा यह
  • स्मार्टफोन में आईफोन X जैसा नॉच होगा
विज्ञापन
शाओमी अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन शाओमी मी मिक्स 2एस से चीन में 27 मार्च को पर्दा उठाएगी। शाओमी ने पहले ही बताया है कि मी मिक्स 2एक्स फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला हैंडसेट होगा। इसके अलावा कोई और जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, इंटरनेट पर कई ऐसी रिपोर्ट आई हैं जिनमें इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर दावे किए गए। अब एक वीडियो लीक हुआ है जो हमें मी मिक्स 2एस के डिज़ाइन की झलक देता है। स्मार्टफोन में आईफोन X जैसा नॉच होगा। यही पर टॉप में दायीं तरफ सेल्फी कैमरे की जगह होगी।

Slashleaks द्वारा यूट्यूब पर जारी किए गए वीडियो में हमें कथित स्मार्टफोन शाओमी मी मिक्स 2एस के फ्रंट पैनल की झलक मिलती है। इससे सेल्फी कैमरे के पोज़ीशन का पता चलता है। मज़ेदार बात यह है कि हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि नया मी मिक्स 2एस पतले बॉर्डर वाले डिज़ाइन से लैस होगा। लेकिन इसमें नॉच नहीं होगा।


पुरानी रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन के कई अहम स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक किए जा चुके हैं। कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि शाओमी मी मिक्स 2एस ची स्टेंडर्ड वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। इसमें वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप और कई एआई फीचर होंगे। दूसरी तरफ, हाल ही में आई एक रिपोर्ट में बताया गया कि मी मिक्स 2एस में सैमसंग द्वारा बनाया गया 6.01 इंच का ओलेड स्क्रीन होगा। इसके अलावा मी मिक्स 2एस में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर होने की उम्मीद है।

पता तो यह भी चला है कि शाओमी मी मिक्स 2एस 4400 एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ आएगा। इसके अलावा 8 जीबी रैम और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने की उम्मीद है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »