शाओमी मी मिक्स 2एस में होगा आईफोन एक्स जैसा कैमरा सेटअप, और भी जानकारियां लीक

शाओमी 27 मार्च को अपना नया फ्लैगशिप हैंडसेट मी मिक्स 2एस लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके फीचर से पर्दा भले ही ना उठाया हो, लेकिन एक के बाद एक इस फोन से जुड़ी जानकारियां लीक हो रही हैं।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 7 मार्च 2018 12:57 IST
ख़ास बातें
  • नया फ्लैगशिप हैंडसेट मी मिक्स 2एस 27 मार्च को होगा लॉन्च
  • एक के बाद एक इस फोन से जुड़ी जानकारियां लीक हो रही हैं
  • फोन में एआरकोर, वर्टिकल डुअल कैमरा और कुछ एआई फीचर होने की भी आशंका

तस्वीर - XDA Developers

शाओमी 27 मार्च को अपना नया फ्लैगशिप हैंडसेट मी मिक्स 2एस लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसके फीचर से पर्दा भले ही ना उठाया हो, लेकिन एक के बाद एक इस फोन से जुड़ी जानकारियां लीक हो रही हैं। ताज़ा लीक में पता चला है कि हैंडसेट क्यूआई स्टैंडर्ड वाली वायरलेस चार्जिंग तकनीक से लैस होगा। साथ ही फोन में एआरकोर, वर्टिकल डुअल कैमरा और कुछ एआई फीचर होने की भी आशंका है। इससे पहले शाओमी आधिकारिक तौर पर कह चुकी है कि स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस यह उसका पहला हैंडसेट होगा।

XDA Developers के हवाले से मी मिक्स 2एस के एआई डुअल कैमरे की तस्वीरें वॉटरमार्क के साथ लीक हुई हैं। इससे दोबारा पुष्टि हुई है कि हैंडसेट डुअल कैमरा सेटअप के साथ आ रहा है। साथ ही एआई की जुगलबंदी सीधे कैमरे के साथ होने की पूरी संभावना है। इसके अलावा चीनी सोशल नेटवर्किंग साइट वीबो पर एक तस्वीर देखी गई है, जिसमें मी मिक्स 2एस में आईफोन एक्स जैसा वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप देखा गया है। यह आईफोन एक्स के साथ-साथ शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो से भी मेल खाता है।
Advertisement

दूसरी तरफ, एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मी मिक्स 2एस शाओमी का पहला वायरलेस चार्जिंग (क्यूआई स्टैंडर्ड) सपोर्ट करने वाला हैंडसेट होगा। चीनी निर्माता ने वायरलेस पावर कंसोर्टियम को पिछले साल ही अपनाया है। पहले यह भी कहा जा रहा था कि कंपनी यह तकनीक मी 7 में देगी।

रिपोर्ट में ज़िक्र है कि फ्रंट कैमरा हैंडसेट में नीचे की ओर दिया जाएगा। साथ ही गूगल का नया ऑगमेंटिड रिएलिटी फीचर भी इसमें दिया जाएगा। अगर कैमरा नीचे की ओर रहता है, तो कंपनी यूज़र को लैंडस्केप मोड में सेल्फी लेने की सलाह दे सकती है।
Advertisement

पिछली जानकारियों पर जाएं, तो फोन में 5.99 इंच का फुल एचडी प्लस ओलेड डिस्प्ले होगा। 8 जीबी रैम इसमें दिए जा सकते हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी होने की संभावना है। फोन स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस होगा। साथ ही इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होने की उम्मीद है। फोन में स्पष्ट तौर पर क्या-क्या होगा, इसकी सटीक जानकारी लॉन्च होने के बाद ही सामने आएगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.