Xiaomi Mi MIX 2 की धूम, पहली सेल से पहले 6 लाख से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन

शाओमी मी मिक्स 2 को लॉन्च हुए एक दिन का वक्त ही बीता है। लेकिन इस हैंडसेट की लोकप्रियता का अंदाज़ा इस बात से लगाइए कि इतने कम वक्त में 6 लाख से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 सितंबर 2017 20:59 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी मिक्स 2 की पहली सेल 15 सितंबर को आयोजित होगी
  • ये आंकड़े शाओमी के लिए बेहद ही उत्साहित करने वाले हैं
  • लेकिन ये सिर्फ रजिस्ट्रेशन के आंकड़े हैं, प्री-ऑर्डर बुकिंग के नहीं
शाओमी मी मिक्स 2 को लॉन्च हुए एक दिन का वक्त ही बीता है। लेकिन इस हैंडसेट की लोकप्रियता का अंदाज़ा इस बात से लगाइए कि इतने कम वक्त में 6 लाख से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। बता दें कि इस फोन को चीन में सोमवार को लॉन्च किया गया था। इस लॉन्च इवेंट में शाओमी ने अपने Mi Note 3 हैंडसेट और मी नोटबुक प्रो लैपटॉप से भी पर्दा उठाया था। इसमें कोई दोमत नहीं कि ये आंकड़े शाओमी के लिए बेहद ही उत्साहित करने वाले हैं। लेकिन ये सिर्फ रजिस्ट्रेशन के आंकड़े हैं, प्री-ऑर्डर बुकिंग के नहीं। चीनी मार्केट में शाओमी मी मिक्स 2 की पहली सेल 15 सितंबर को आयोजित होगी।

वहीं, एक अलग रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शाओमी मी मिक्स 2 को एक दिन से कम वक्त में ढाई लाख से ज़्यादा रजिस्ट्रेशन मिले। Xiaomi Mi MIX 2 के तीन वेरिएंट पेश किए गए हैं। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट चीनी मार्केट में 3,299 चीनी युआन में मिलेगा। 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 3599 चीनी युआन है और 6 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज की 3,999 चीनी युआन।
Advertisement

शाओमी मी मिक्स 2 को लेकर भारतीय ग्राहकों के बीच भी उत्सुकता रहने वाली है। क्योंकि शाओमी इंडिया ने जानकारी दी है कि इस फोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। चीन में मी मिक्स 2 का एक स्पेशल एडिशन भी पेश किया गया। यह फुल सेरामिक बॉडी, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। यह हैंडसेट चीन में 4,699 चीनी युआन में मिलेगा। अभी यह साफ नहीं है कि शाओमी इस वेरिएंट को भारत में लॉन्च करेगी या नहीं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Head-turning design
  • Good display and performance
  • Great battery life
  • Bad
  • Disappointing cameras
  • Awkward placement of selfie camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi MIX 2 Registrations, Mobiles, Android

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  2. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  3. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  5. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  6. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  7. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  8. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  9. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  10. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.