शाओमी एमआई मैक्स की टीजर तस्वीर जारी, दिखी पहली झलक

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 5 मई 2016 19:03 IST
शाओमी के आने वाले फैबलेट शाओमी एमआई मैक्स का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस स्मार्टफोन को लेकर लगातार लीक में जानकारी सामने आ रही है। अब कंपनी के सीईओ जून ली ने इस स्मार्टफोन की एक दूसरी टीजर तस्वीर जारी की है।

शाओमी के सीईओ जून ली ने अपने वीबो अकाउंट पर शाओमी एमआई मैक्स स्मार्टफोन की एक टीजर तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में आने वाला नया एमआई स्मार्टफोन रेडमी नोट 3 की तरह मेटल बॉडी से बना दिख रहा है। दायीं तरफ फोन में वॉल्यूम और पॉवर बटन दिए गए हैं।

पिछले महीने भी कंपनी ने एमआई मैक्स की टीजर तस्वीर जारी की थी। शाओमी द्वारा जारी की गई तस्वीर से इस स्मार्टफोन की पहली झलक देखने को मिली थी।  इस तस्वीर में फोन को एक जींस की जेब में दिखाया गया था।

इससे पहले सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर हुई लिस्टिंग में इस हैंडसेट के बारे काफी जानकारी सामने आई थी।  लिस्टिंग के मुताबिक, हैंडसेट में 6.44 इंच का फुल-एचडी (1080 x 1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है। जानकारी सामने आई है कि यह 1.4 गीगाहर्ट्ज़ हेक्सा-कोर स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर और एड्रेनो 510 जीपीयू से लैस है। इस हैंडसेट के दो वेरिएंट होंगे। एक 2 जीबी रैम/16 जीबी रॉम से लैस है और दूसरा 3 जीबी रैम/ 32 जीबी रॉम से।
Advertisement

हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने का पता चला है। फिंगरप्रिंट स्कैनर हैंडसेट के रियर हिस्से पर मौजूद है और इसमें 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। इसमें एंड्रॉयड 6.0.1 पर आधारित एमआईयूआई 8 का इस्तेमाल किया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शाओमी एमआई मैक्स के 2 जीबी रैम वाले वेरिएंट की कीमत करीब 200 डॉलर (करीब 13,000 रुपये) होगी।
Advertisement

शाओमी ने पुष्टि की है कि वह 10 मई को एमआईयूआई रॉम का नया वर्ज़न लॉन्च करेगी। इसी दिन एमआई मैक्स को भी लॉन्च किया जाना है। फोरम पोस्ट के जरिए कंपनी ने यह भी जानकारी दी थी कि 10 मई को नए एमआई बैंड 2 को भी पेश किया जाएगा। हालांकि, बुधवार को खबर आई कि कुछ कारणों की वजह से इस वियरबेल को लॉन्च करने में और वक्त लगेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung लाई सस्ता फोन, Super AMOLED स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग से लैस, जानें कीमत
  2. Vivo X500e ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 7200mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. ₹3350 सस्ता मिल रहा iQOO का 7600mAh बैटरी वाला फोन!
  4. ChatGPT मेकर OpenAI ने Apple पर लगाया ट्रेड सीक्रट चोरी करने का आरोप, दायर किया कानूनी मामला
  5. MG Motor की Comet EV हुई महंगी, जानें नए प्राइसेज
  6. iQOO Z12 Turbo में मिलेगी 8GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप! Geekbench पर स्पॉट
  7. Oppo Pad 6 F Lite टैबलेट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, दो कैमरा के साथ 11000mAh बैटरी!
  8. Realme 17 Ultra होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च!
  9. Instagram की रील TV की बड़ी स्क्रीन पर चलेंगी! Meta भारत में ला रही 'इंस्टाग्राम फॉर टीवी', जानें कब होगा लॉन्च
  10. Royal Enfield Himalayan 750 बाइक भारत में 4.89 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में हुई लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.