शाओमी मी मैक्स खरीदने के लिए अब रजिस्ट्रेशन की ज़रूरत नहीं

शाओमी मी मैक्स खरीदने के लिए अब रजिस्ट्रेशन की ज़रूरत नहीं
ख़ास बातें
  • शाओमी मी मैक्स अब सिर्फ मी डॉट कॉम पर नहीं मिलेगा
  • 6.44 इंच डिस्प्ले वाले शाओमी के इस फोन की कीमत है 14,999 रुपये
  • शाओमी जल्द ही इस स्मार्टफोन का एक और वेरिएंट भारत में उपलब्ध कराएगी
विज्ञापन
पिछले हफ्ते मी डॉट कॉम पर आयोजित पहली फ्लैश सेल के बाद अब शाओमी मी मैक्स स्मार्टफोन ओपन सेल में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन अब कंपनी के ऑनलाइन रिटेल पार्टनर अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट, पेटीएम, स्नैपडील और टाटा क्लिक पर उपलब्ध है।

(शाओमी मी मैक्स का रिव्यू पढ़ें)

याद रहे कि जून महीने के अंत में आयोजित शाओमी मी मैक्स के लॉन्च इवेंट में कंपनी ने कहा था कि यह स्मार्टफोन 13 जून से ओपन सेल में उपलब्ध होगा। इस दिन से इच्छुक खरीदार बिना रजिस्टर कराए मी मैक्स को खरीद पाएंगे।


भारत में फिलहाल शाओमी मी मैक्स के 3 जीबी रैम/ 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और स्नैपड्रैगन 650 चिपसेट से लैस वेरिएंट को बेचा जा रहा है। इसकी कीमत की 14,999 रुपये है।

लॉन्च इवेंट में चीन की इस टेक्नोलॉजी कंपनी ने स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भी जल्द ही भारत में उपलब्ध कराने की जानकारी दी थी। शाओमी इंडिया ने इस वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये बताई थी। याद रहे कि शाओमी ने पिछले महीने ही फैबलेट मी मैक्स को चीन में लॉन्च किया था। चीन में शाओमी मी मैक्स के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए थे। भारत में  3 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर वाले वेरिएंट को नहीं पेश किया गया है।

भारत में लॉन्च किया गया वेरिएंट 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेगा। शाओमी मी मैक्स की सबसे अहम खासियत स्क्रीन है। यह हैंडसेट 6.44 इंच डिस्प्ले से लैस है और इसकी मोटाई 7.5 मिलीमीटर है। शाओमी मी मैक्स मेटल बॉडी वाला हैंडसेट है। यह सिल्वर, गोल्ड और डार्क ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

यह एक डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय फैबलेट है। हैंडसेट का रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करने वाले शाओमी मी मैक्स फैबलेट की बैटरी 4850 एमएएच की है। यूज़र की सुविधा के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर को भी इस हैंडसेट का हिस्सा बनाया गया है।

 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »