शाओमी मी मैक्स स्मार्टफोन की पहली फ्लैश सेल आज

शाओमी मी मैक्स स्मार्टफोन की पहली फ्लैश सेल आज
ख़ास बातें
  • शाओमी मी मैक्स की फ्लैश सेल दोपहर 2 बजे आयोजित होगी
  • 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज, स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर वाला वेरिएंट मिलेगा
  • मी मैक्स के इस वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है
विज्ञापन
6.44 इंच डिस्प्ले वाले शाओमी मी मैक्स की पहली फ्लैश सेल आज दोपहर 2 बजे आयोजित होगी। कंपनी ने पिछले महीने ओयजित किए गए हैंडसेट के लॉन्च इवेंट में बताया था कि यह 6 जुलाई को कंपनी की वेबसाइट पर फ्लैश सेल के ज़रिए उपलब्ध होगा। फ्लैश सेल में सिर्फ रजिस्टर किए हुए ग्राहक ही हिस्सा ले पाएंगे।

(शाओमी मी मैक्स का रिव्यू पढ़ें)

इस फ्लैश सेल में शाओमी मी मैक्स के 3 जीबी रैम/ 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और स्नैपड्रैगन 650 चिपसेट से लैस वेरिएंट को बेचा जाएगा। इस हैंडसेट की कीमत की 14,999 रुपये है।


लॉन्च इवेंट में चीन की इस टेक्नोलॉजी कंपनी ने स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भी जल्द ही भारत में उपलब्ध कराने की जानकारी दी थी। शाओमी इंडिया ने इस वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये बताई थी। याद रहे कि शाओमी ने पिछले महीने ही फैबलेट मी मैक्स को चीन में लॉन्च किया था। चीन में शाओमी मी मैक्स के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए थे। भारत में  3 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर वाले वेरिएंट को नहीं पेश किया गया है।

भारत में लॉन्च किया गया वेरिएंट 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेगा। शाओमी मी मैक्स की सबसे अहम खासियत स्क्रीन है। यह हैंडसेट 6.44 इंच डिस्प्ले से लैस है और इसकी मोटाई 7.5 मिलीमीटर है। शाओमी मी मैक्स मेटल बॉडी वाला हैंडसेट है। यह सिल्वर, गोल्ड और डार्क ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।

यह एक डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय फैबलेट है। हैंडसेट का रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का। 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करने वाले शाओमी मी मैक्स फैबलेट की बैटरी 4850 एमएएच की है। यूज़र की सुविधा के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर को भी इस हैंडसेट का हिस्सा बनाया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  2. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  3. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  4. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  5. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  6. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  7. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  8. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  9. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  10. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »