Xiaomi Mi Max 3 की कीमत व स्पेसिफिकेशन लीक

शाओमी जल्द ही अपनी मी मैक्स सीरीज़ को अपग्रेड को मी मैक्स 3 के साथ अपग्रेड कर सकती है। नई ख़बरों से पता चलता है कि आने वाले मी मैक्स 3 फैबलेट में 6.99 इंच डिस्प्ले होगा जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा।

Xiaomi Mi Max 3 की कीमत व स्पेसिफिकेशन लीक
ख़ास बातें
  • इस फोन में एक स्नैपड्रैगन 635 प्रोसेसर होने की उम्मीद है
  • मी मैक्स 3 में एक डुअल कैमरा सेटअप होने का पता चलता है
  • फोन की कीमत 16,900 रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है
विज्ञापन
शाओमी जल्द ही अपनी मी मैक्स सीरीज़ को अपग्रेड को मी मैक्स 3 के साथ अपग्रेड कर सकती है। नई ख़बरों से पता चलता है कि आने वाले मी मैक्स 3 फैबलेट में 6.99 इंच डिस्प्ले होगा जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा। स्मार्टफोन के दूसरे स्पेसिफिकेशन जैसे कि बैटरी क्षमता, प्रोसेसर, रैम और कैमरे भी ऑनलाइन लीक हुए हैं। एक लीक के मुताबिक, मी मैक्स 3 को जून 2018 में 1,699 चीनी युआन (करीब 16,900 रुपये) में लॉन्च किया जा सकता है।

वीबो पर एक टिप्सटर ने आने वाले मी मैक्स 3 के बारे में जानकारी पोस्ट की। इस पोस्ट में फैबलेट के सभी स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र किया गया है। मी मैक्स 3 में 6.99 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले होने की उम्मीद है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 होगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 635 प्रोसेसर, 3 जीबी/4 जीबी रैम व 64 जीबी/28 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलेगा।

कैमरे की बात करें तो, मी मैक्स 3 में एक 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा सेंसर व 5 मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर होने की उम्मीद है। रिपोर्ट से पता चलता है कि मी मैक्स 3 में रियर पर डुअल कैमरा सेटअप भी दिया जा सकता है।

इसके अलावा, वीबो पोस्ट में दावा किया गया है कि स्मार्टफोन में 5500 एमएएच बैटरी होगी। जो रिवर्स चार्जिंग और क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट के साथ आता है। मी मैक्स 3 के सॉफ्टवेयर के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि फोन लेटेस्ट मीयूआई 9 पर चलेगा।

गौर करने वाली बात हहै कि सीएनएमओ की एक पिछली रिपोर्ट में बताया गा था कि आने वाले फोन में स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर दिया जाएगा। जबकि एक दूसरे प्रीमियम वेरिएंट में एक स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होगा।

शाओमी मी मैक्स 2 स्मार्टफोन मई 2017 में लॉन्च हुआ था। स्मार्टफोन में 6.44 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है जबकि शाओमी मी मैक्स 3 में स्नैपड्रैगन 635 प्रोसेसर हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »