शाओमी मी मैक्स 2 की तस्वीरें लीक, बुधवार को हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2017 12:51 IST
शाओमी बुधवार को बीजिंग में होने वाले एक इवेंट में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी 6 लॉन्च करेगी। मी 6 के साथ चीनी स्मार्टफोन निर्माता द्वारा मी मैक्स 2 भी लॉन्च किए जाने की ख़बरें हैं। लॉन्च से एक दिन पहले ही मी मैक्स 2 की तस्वीरें लीक हुईं हैं और इससे डिवाइस के डिज़ाइन के बारे में जानकारी सामने आई है।

ये तस्वीरें वीबो पर लीक हुईं, लेकिन इनसे डिवाइस के अगले हिस्से के बारे में कुछ भी पता नहीं चलता है। मी मैक्स 2 में एक फुल मेटल बॉडी हो सकती है। फोन के रियर पर सबसे ऊपर दांयें कोने में कैमरा और फ्लैश हो सकता है। इसके अलावा, इन तस्वीरों से डिवाइस के निचले किनारे पर डुअल स्पीकर ग्रिल और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट होने का पता चलता है। डिवाइस के ऊपरी हिस्से पर एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक है। पिछले वेरिएंट की तरह ही, रियर पर बींचोबीच एक फिंगरप्रिंट सेंसर है। माइक्रो-यूएसबी को यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से बदल दिया गया है। पिछले वेरिएंट की तुलना में नए फोन के डिज़ाइन में शायद ही कोई बदलाव हुआ है। गौर करने वाली बात है कि, कैमरा और फ्लैश पुरानी जगह पर ही है।

इससे पहले आई लीक में पता चला था कि यह फोन 4 जीबी रैम + स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम + स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर वेरिएंट में आएगा। और इनकी कीमत क्रमशः 1,499 चीनी युआन (करीब 14,000 रुपये) और 1,699 चीनी युआन (करीब 15,900 रुपये) होगी।

इसके अलावा शाओमी मी मैक्स 2 के एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलने की ख़बरें हैं। और इसमें 6.44 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल ) डिस्प्ले हो सकता है। इस फोन में 5000 एमएएच की बैटरी हो सकती है। बात करें कैमरे की तो, इस स्मार्टफोन में सोनी आईएमएक्स378 सेंसर के साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल कैमरा हो सकता है। इससे पहले शाओमी मी मैक्स 2 को कंपनी द्वारा मई में लॉन्च किए जाने की ख़बरें थीं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.