Xiaomi mi max 2 आज फ्लिपकार्ट, अमेेज़न, टाटा क्लिक, पेटीएम मॉल, मीडॉटकॉम पर खरीदने के लिए उपलब्ध

भारत में पिछले हफ्ते लॉन्च हुए शाओमी मी मैक्स 2 को शाओमी की तीसरी मी एनिवर्सरी सेल में पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया था। अब 27 जुलाई, गुरुवार से Xiaomi Mi Max 2 स्मार्टफोन कंपनी के ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल साझेदारों के पास खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 3 अगस्त 2017 10:37 IST
भारत में शाओमी मी मैक्स 2 को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था।  Xiaomi Mi Max 2  को कंपनी ने  शाओमी के ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेल साझेदारों के पास खरीदने के लिए उपलब्ध करए जाने की बात कही थी। गुरुवार को  मी मैक्स 2 की सेल फ्लिपकार्ट, अमेज़न, टाट क्लिक, पेटीएम मॉल, मीडॉटकॉम पर आयोजित की गई है । और फोन पर नो कॉस्ट ईएमआई व बैंक ऑफर भी दिए जा रहे  हैं। मी मैक्स 2 फ्लिपकार्ट पर सुबह 10 बजे से उपब्धद कराया गया है।

शाओमी मी मैक्स 2 की भारत में कीमत और ऑफर

6.44 इंच बड़े स्क्रीन वाला मी मैक्स 2 फैबलेट की कीमत भारत में 16,999 रुपये है। इसके अलावा रिलायंस जियो के साथ साझेदारी के तहत मी मैक्स 2 यूज़र को 100 जीबी अतिरिक्त 4जी डेटा मिलेगा। यह ऑफर 31 मई 2018 तक 309 रुपये के 10 रीचार्ज कराने तक सीमित है। इसके अलावा नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर भी है। वहीं एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के साथ 5 प्रतिशत की अतिहैरिक्त छूट है। 15,600 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इस कीमत के साथ स्मार्टफोन की टक्कर भारत में सैमसंग गैलेक्सी ऑन मैक्स, सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स, लेनोवो फैब 2 प्लस, ओप्पो एफ3, ओप्पो एफ1एस, हॉनर 8 और हॉनर 8 लाइट से होगी।

शाओमी मी मैक्स 2 स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (माइक्रो+नैनो) वाला शाओमी मी मैक्स 2 एंड्रॉयड 7.0 आधारित मीयूआई 8 पर चलता है। इस फोन 6.44 इंच (1080x1920 पिक्सल) फुल एचडी का बड़ा डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 342 पीपीआई है। कंपनी का कहना है कि दिन की रोशनी में भी फोन को इस्तेमाल करना बेहद आसान होगा। इस स्मार्टफोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। रैम 4 जीबी और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है।

शाओमी मी मैक्स2 के कैमरे की बात करें तो इसमें सोनी आईएमएक्स386 सेंसर (1.25 माइक्रोन पिक्सल के साथ) के साथ एक 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ, अपर्चर एफ/2.2 और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। वहीं आगे की तरफ़, मी मैक्स 2 में एक अपर्चर एफ/2.0 और रियल-टाइम ब्यूटिफकेशन के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

बात करें स्टोरेज की तो, शाओमी ने भारत में सिर्फ 64 इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया है, जिसे 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए शाओमी मी मैक्स 2 में 4जी वीओएलटीई के अलावा, डुअल बैंड वाई-फाई 802.11 एसी, यूएबी टाइप-सी, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस/ए-जीपीएस जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। सेंसर की बात करें तो मी मैक्स 2 में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इन्फ्रारेड सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं।  

शाओमी मी मैक्स 2 का वज़न 211 ग्राम है और डाइमेंशन 174.1x88.7x7.6 मिलीमीटर है। शाओमी मी मैक्स 2 में आपको बड़ी 5300 एमएएच की बैटरी मिलेगी। शाओमी मी मैक्स 2 की बैटरी फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी। इसकी बैटरी एक घंटे में 68 फीसदी चार्ज हो जाएगी। शाओमी मी मैक्स 2 की बैटरी लाइफ दो दिन होने का दावा किया गया है। इसके अलावा कंपनी का दावा है फोन से 57 घंटे तक का टॉक टाइम और 18 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम मिलेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Pleasing aesthetics and build quality
  • Vivid display
  • Good performance
  • Strong battery life
  • 4K video support
  • Bad
  • Unwieldy
  • Low-light camera quality is average
  • Hybrid SIM slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4850 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi mobile, Xiaomi smartphone, Xiaomi mi max 2 sale
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  2. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  3. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  4. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  7. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  8. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  9. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.