Xiaomi Mi Max 2 का सस्ता वेरिएंट लॉन्च, 20 सितंबर को होगी पहली सेल

शाओमी ने मिड-रेंज ग्राहकों के लिए भारत में मी मैक्स 2 स्मार्टफोन का एक नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इससे पहले जुलाई में, शाओी ने 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला मी मैक्स 2 16,999 रुपये में लॉन्च किया था।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 18 सितंबर 2017 18:19 IST
शाओमी ने मिड-रेंज ग्राहकों के लिए भारत में मी मैक्स 2 स्मार्टफोन का एक नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। इससे पहले जुलाई में, शाओमी ने 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला मी मैक्स 2 16,999 रुपये में लॉन्च किया था। अब कंपनी ने 14,999 रुपये की कीमत में 4 जीबी रैम और 32 जीबी वेरिएंट पेश किया है। कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी है कि लॉन्च ऑफर के तहत अभी Xiaomi Mi Max 2 के नए वेरिएंट को फोन को 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। नए वेरिएंट की बिक्री 20 सितंबर से दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया, मीडॉटकॉम और कंपनी के मी होम पर होगी। याद दिला दें कि डुअल सिम (माइक्रो+नैनो) वाला शाओमी मी मैक्स 2 एंड्रॉयड 7.0 आधारित मीयूआई 8 पर चलता है। इस फोन 6.44 इंच (1080x1920 पिक्सल) फुल एचडी का बड़ा डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 342 पीपीआई है। कंपनी का कहना है कि दिन की रोशनी में भी फोन को इस्तेमाल करना बेहद आसान होगा। इस स्मार्टफोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर दिया गया है। रैम 4 जीबी और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है।

शाओमी मी मैक्स2 के कैमरे की बात करें तो इसमें सोनी आईएमएक्स386 सेंसर (1.25 माइक्रोन पिक्सल के साथ) के साथ एक 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो पीडीएएफ, अपर्चर एफ/2.2 और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। वहीं आगे की तरफ़, मी मैक्स 2 में एक अपर्चर एफ/2.0 और रियल-टाइम ब्यूटिफकेशन के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

बात करें स्टोरेज की तो, शाओमी ने भारत में सिर्फ 64 इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया था। लेकिन अब 32 जीबी वेरिएंट 15,000 रुपये से कम कैटेगरी में उपलब्ध होगा। दोनों वेरिएंट की स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए शाओमी मी मैक्स 2 में 4जी वीओएलटीई के अलावा, डुअल बैंड वाई-फाई 802.11 एसी, यूएबी टाइप-सी, ब्लूटूथ 4.2 और जीपीएस/ए-जीपीएस जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। सेंसर की बात करें तो मी मैक्स 2 में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इन्फ्रारेड सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं।  

शाओमी मी मैक्स 2 का वज़न 211 ग्राम है और डाइमेंशन 174.1x88.7x7.6 मिलीमीटर है। शाओमी मी मैक्स 2 में आपको बड़ी 5300 एमएएच की बैटरी मिलेगी। शाओमी मी मैक्स 2 की बैटरी फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी। इसकी बैटरी एक घंटे में 68 फीसदी चार्ज हो जाएगी। शाओमी मी मैक्स 2 की बैटरी लाइफ दो दिन होने का दावा किया गया है। इसके अलावा कंपनी का दावा है फोन से 57 घंटे तक का टॉक टाइम और 18 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम मिलेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Pleasing aesthetics and build quality
  • Vivid display
  • Good performance
  • Strong battery life
  • 4K video support
  • Bad
  • Unwieldy
  • Low-light camera quality is average
  • Hybrid SIM slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4850 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भारः NPCI
#ताज़ा ख़बरें
  1. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  3. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  4. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  7. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  8. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  9. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  10. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.