Xiaomi Mi A2 Lite के बारे में पता चला, कीमत और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक

Xiaomi Mi A2 को 24 जुलाई को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। दरअसल, Xiaomi इसी दिन पेरिस में एक ग्लोबल इवेंट आयोजित कर रही है। अब जानकारी मिली है कि इस इवेंट में मी ए2 के साथ Mi A2 Lite की भी झलक मिल सकती है।

Xiaomi Mi A2 Lite के बारे में पता चला, कीमत और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक
ख़ास बातें
  • Redmi 6 Pro का एंड्रॉयड वन वेरिएंट हो सकता है Xiaomi Mi A2 Lite
  • Xiaomi Mi A2 के साथ 24 जुलाई को लॉन्च हो सकता है Xiaomi Mi A2 Lite
  • Mi A2 Lite में 12 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल डुअल कैमरा सेटअप होगा
विज्ञापन
Xiaomi Mi A2 को 24 जुलाई को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। दरअसल, Xiaomi इसी दिन पेरिस में एक ग्लोबल इवेंट आयोजित कर रही है। अब जानकारी मिली है कि इस इवेंट में मी ए2 के साथ Mi A2 Lite की भी झलक मिल सकती है। दोनों ही मिड-रेंज शाओमी स्मार्टफोन को अब पॉलैंड की रिटेल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से दोनों ही हैंडसेट के कुछ स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन सार्वजनिक हो गए हैं। आइए इन जानकारियों के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

पॉलैंड के ऑनलाइन रिटेलर X-Com साइट पर Xiaomi Mi A2 और Mi A2 Lite को लिस्ट किया गया है। इन लिस्टिंग से तस्वीरों को हटा लिया गया है, लेकिन Slashleaks रेंडर हासिल करने में सफल रहा है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कथित Mi A2 Lite हैंडसेट Redmi 6 Pro के डिज़ाइन से काफी मेल खाता है। दोनों स्मार्टफोन में 5.84 इंच का 19:9 डिस्प्ले है और इनमें बैक पैनल एंटिना को भी वही जगह मिली है। अन्य स्पेसिफिकेशन में 4000 एमएएच की बैटरी, स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज शामिल हैं।

Slashleaks की पोस्ट से पता चला है कि Mi A2 Lite में वर्टिकल डिज़ाइन में 12 मेगापिक्सल + 5 मेगापिक्सल डुअल कैमरा सेटअप होगा। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। रेंडर में बैक पैनल पर एंड्रॉयड वन की ब्रांडिंग नज़र आ रही है। ऐसा लगता है कि Xiaomi Mi A2 Lite हैंडसेट हाल ही में चीन में लॉन्च किए गए Redmi 6 Pro का एंड्रॉयड वन वेरिएंट होगा।

लिस्टिंग के मुताबिक, शाओमी मी ए2 के 32 जीबी वेरिएंट और मी ए2 लाइट के 64 जीबी वेरिएंट की कीमत एक ही है। दोनों को करीब 18,400 रुपये में लिस्ट किया गया है।

Mi A2 की बात करें तो यह हैंडसेट बीते महीने से सुर्खियों का हिस्सा रहा है। दरअसल, यह Mi 6X का एंड्रॉयड वन वर्ज़न होगा। फोन में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले, 18:9 आस्पेक्ट रेशियो और कोई डिस्प्ले नॉच नहीं होगा। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम और 32 जीबी/ 64 जीबी/ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दिए जाने की उम्मीद है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value-for-money
  • Good camera performance
  • कमियां
  • Below-average battery life
  • Non-expandable storage
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.84 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »