Xiaomi Mi A2 के साथ Mi A2 Lite भी लॉन्च होगा 24 जुलाई को

Xiaomi Mi A2 और Xiaomi Mi A2 Lite को लेकर सुर्खियों का बाज़ार गर्म है। इस बीच चीनी कंपनी Xiaomi ने पुष्टि कर दी है कि वह 24 जुलाई को होने वाले ग्लोबल लॉन्च इवेंट में दो नए एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

Xiaomi Mi A2 के साथ Mi A2 Lite भी लॉन्च होगा 24 जुलाई को
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi A2 Lite की कीमत करीब 13,000 रुपये से शुरू होने का दावा
  • शाओमी मी ए2 की कीमत करीब 20,000 रुपये से शुरू होगी
  • दोनों ही स्मार्टफोन गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा होंगे
विज्ञापन
Xiaomi Mi A2 और Xiaomi Mi A2 Lite को लेकर सुर्खियों का बाज़ार गर्म है। इस बीच चीनी कंपनी Xiaomi ने पुष्टि कर दी है कि वह 24 जुलाई को होने वाले ग्लोबल लॉन्च इवेंट में दो नए एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी ने यह जानकारी ट्वीट करके दी। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने अभी कुछ दिन पहले ही इस इवेंट में अपने पहले एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन Xiaomi Mi A1 के अपग्रेड को लाने की जानकारी दी थी। अब तक कंपनी द्वारा ज़ारी किए गए टीज़र यही इशारा करते रहे कि इस इवेंट में मी ए2 लॉन्च हो सकता है। लेकिन ताज़ा ट्वीट के बाद इसी इवेंट में Mi A2 Lite के लॉन्च होने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं। दूसरी तरफ, आधिकारिक तौर पर लॉन्च किेए जाने से पहले ही Xiaomi Mi A2 Lite की बिक्री एक थर्ड पार्टी ई-कॉमर्स साइट पर शुरू हो गई है।

शाओमी ने मंगलवार को ट्वीट किया,"We are giving you ALL not 1 but 2 smartphones on July 24th! Any guesses?"। इस टीज़र में कंपनी ने एक ऐसी तस्वीर का इस्तेमाल किया है जिससे Mi A2 और Mi A2 Lite के बैकपैनल की झलक मिलती है। इमेज से यह भी पता चलता है कि डुअल कैमरा सेटअप वर्टिकल पोज़ीशन वाला है और दोनों फोन की साइज़ में भी अंतर है।
 
xiaomi

शाओमी ने मी सीरीज़ के इन दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। लेकिन पुरानी रिपोर्ट्स तो यही कहती हैं कि इन स्मार्टफोन के स्टोरेज पर आधारित कई वेरिएंट होंगे। अलीएक्सप्रेस की लिस्टिंग के मुताबिक, Xiaomi Mi A2 Lite के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 189.99 डॉलर (करीब 13,000 रुपये) है। वहीं, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 209.99 डॉलर (करीब 14,400 रुपये) का है।  दूसरी तरफ, शाओमी मी ए2 की कीमत करीब 20,000 रुपये से शुरू होगी।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Mi A2 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा। जुगलबंदी के लिए मौज़ूद होंगे 4 जीबी रैम। एक मॉडल में 128 जीबी स्टोरेज होने की बात सामने आई है। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। स्मार्टफोन में जान फूंकने का काम करेगी 3010 एमएएच की बैटरी। यह क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए जाने की उम्मीद है।

अलीएक्सप्रेस की लिस्टिंग ने Xiaomi Mi A2 Lite के कई अहम स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक कर दिए हैं। यह एक डुअल सिम (नैनो) फोन है। शाओमी मी ए2 लाइट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा, यह गूगल के एंड्रॉयड वन प्रोग्राम का हिस्सा है। इस फोन में 5.84 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है, वो भी 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है। एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और दूसरा 5 मेगापिक्सल का। लिस्टिंग में रियर कैमरे में एआई पोर्ट्रेट मोड और एआई ब्यूटी फीचर होने की बात कही गई है। फोन में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा वो भी स्मार्ट ब्यूटी फीचर के साथ। कनेक्टिविटी की बात करें तो Mi A2 Lite को 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और माइक्रो-यूएसबी सपोर्ट के साथ लिस्ट किया गया है। इसकी बैटरी 4000 एमएएच की होगी।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value-for-money
  • Good camera performance
  • कमियां
  • Below-average battery life
  • Non-expandable storage
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.84 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में  M5 चिप के साथ लॉन्च किया नया MacBook Air, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Oppo Find X9 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. OnePlus 15T देगा धाकड़ परफॉर्मेंस, AnTuTu स्कोर में दिखा iQOO 15 Ultra जैसा दम!
  4. Tecno Camon 50 Ultra 5G में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  5. WhatsApp के लिए चुकाने होंगे पैसे! कंपनी ला रही पेड वर्जन, मिलेंगे खास फीचर्स और कंट्रोल
  6. 17 साल तक चल सकता है Xiaomi का नया स्टडी लैम्प! 12700 ल्यूमेन की रोशनी, AI फीचर्स भी, जानें कीमत
  7. 10 करोड़ साल पहले का डायनासोर मिला! पानी में तैरता था खूंखार शिकारी
  8. POCO X8 Pro होगा 6500mAh बैटरी, 100W चार्जिंग, 2 कैमरा के साथ 26 मार्च को लॉन्च!
  9. Realme Narzo 90 5G vs Samsung Galaxy F36 5G vs Moto G96 5G: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बैस्ट
  10. TVS Motor की EV सेल्स में धूम, बेचे सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक टूव्हीलर, Ola फिसली 7वें नम्बर पर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »