Xiaomi Mi 8 को लेकर कंपनी ने की पुष्टि, इन स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा फोन!

Xiaomi का अगला स्मार्टफोन Mi 8 31 मई को लॉन्च होना तय है। औपचारिक तौर पर लॉन्च होने से पहले Xiaomi ने बताया है...

Xiaomi Mi 8 को लेकर कंपनी ने की पुष्टि, इन स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा फोन!

Xiaomi Mi 8

ख़ास बातें
  • Xiaomi का अगला स्मार्टफोन Mi 8 आ रहा है 31 मई को
  • मी7 से मी8 करने के पीछे शाओमी ने दिया यह जवाब
  • Xiaomi Mi 8 कुछ चीनी ऑफलाइन स्टोर में देखा गया है
विज्ञापन
Xiaomi का अगला स्मार्टफोन Mi 8 31 मई को लॉन्च होना तय है। औपचारिक तौर पर लॉन्च होने से पहले Xiaomi ने बताया है कि क्यों उसने Mi 7 की जगह इस फोन को Xiaomi Mi 8 नाम दिया। अगला स्मार्टफोन Xiaomi Mi 8 के स्पेसिफिकेशन से भी पर्दा उठा है। Xiaomi Mi 8 दरअसल, कुछ चीनी ऑफलाइन स्टोर में देखा गया है। रिपोर्ट बताती हैं कि कंपनी मी 6 के अपग्रेड वर्ज़न को विभिन्न वेरिएंट, अलग-अलग कीमत के साथ बेचेगी।

चीनी सोशल साइट वीबो की पोस्ट के हवाले से Xiaomi ने एक तस्वीर जारी की है। इससे पता चलता है कि कंपनी ने फोन का नाम मी7 क्यों नहीं रखा। तस्वीर में 7 दिख रहा है लेकिन लिखा है, चूंकि, Xiaomi Mi 8 उम्मीदों से बेहतर है तो शाओमी ने इसे Mi 8 नाम देने का फैसला किया है। इसे सबसे पहले प्लेफुलड्रॉयड ने देखा है। Xiaomi Mi 8 कंपनी का अगला फ्लैगशिप होने जा रहा है। Xiaomi Mi 8 कंपनी की 8वीं एनीवर्सरी पर दस्तक देगा।
 
xiaomi

गिज़्मोचाइना ने चीनी सोशल साइट वीबो पर एक तस्वीर देखी है, जिसमें शाओमी का प्रिजेंटेशन दिख रहा है। तस्वीर से Xiaomi Mi 8 के स्टोरेज, रैम वेरिएंट, कीमत और प्रमुख फीचर का इशारा मिला है। तस्वीर के मुताबिक, Xiaomi Mi 8 में 6.01 इंच का डिस्प्ले होगा, जिसमें आधा हिस्सा फिंगरप्रिंट स्कैनर है। हैंडसेट में काम करेगा स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, जिसका साथ देंगे 6 जीबी व 8 जीबी रैम विकल्प। स्टोरेज विकल्प 64 जीबी और 128 जीबी होंगे। Xiaomi Mi 8 में एआई कैमरा होगा, जो 2x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट करेगा। इसके अलावा, जैसा कि हमने पहले बताया, फोन 3डी फेशियल स्कैनिंग से लैस होगा। स्लाइड में खुलासा किया गया है कि 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 2,799 चीनी युआन (लगभग 29,900 रुपये) होगी। 8 जीबी वेरिएंट 3,199 चीनी युआन (करीब 34,200 रुपये) कीमत वाला होगा।

वीबो पर एक अन्य लीक में Xiaomi Mi 8 की तस्वीर से डिज़ाइन का इशारा मिला है। फोन के बैक में ग्लास पैनल है, साथ ही वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप बायीं ओर दिख रहा है। फ्रंट में Xiaomi Mi 8 नॉच डिस्प्ले से लैस है। दायीं ओर वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं। हालांकि, शाओमी का लोगो अभी कहीं भी नहीं दिखा है। हम लॉन्च से एक हफ्ते दूर हैं,जिसके बाद ही आपको सटीक और पुष्ट जानकारी दे पाएंगे।

बता दें कि शाओमी मी7 को लेकर अफवाहें तेज़ थीं लेकिन कंपनी ने इसकी जगह Xiaomi Mi 8 लॉन्च करने का फैसला लिया है। हैंडसेट एंड्रॉयड ओरियो के टॉप पर दिए गए मीयूआई वर्ज़न पर चलेगा। इसका मुकाबला OnePlus 6 से होगा। इवेंट में शाओमी मी बैंड 3 को भी उतार सकती है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.21 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2248 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, xiaomi mi 8, mi 8 launch
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »