Xiaomi Mi 8 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिेंट सेंसर ऐसे करेगा काम!

चीनी कंपनी शाओमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi Mi 8 से 31 मई को होने वाले कंपनी के वार्षिक प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट में पर्दा उठने की उम्मीद है। शाओमी की 8वीं सालगिरह नज़दीक है।

Xiaomi Mi 8 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिेंट सेंसर ऐसे करेगा काम!
ख़ास बातें
  • चीनी वेबसाइट Sina पर शुक्रवार को एक टीज़र वीडियो सार्वजनिक हुआ
  • इसमें Xiaomi Mi 8 हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर नज़र आ रहा है
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 3डी फेसियल रिकग्निशन तकनीक होंगे इसमें
विज्ञापन
चीनी कंपनी शाओमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi Mi 8 से 31 मई को होने वाले कंपनी के वार्षिक प्रोडक्ट लॉन्च इवेंट में पर्दा उठने की उम्मीद है। शाओमी की 8वीं सालगिरह नज़दीक है। चर्चा है कि कंपनी ने अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन का नाम शाओमी मी 7 के बजाय शाओमी मी 8 रखने का फैसला किया है। अब शाओमी मी 8 हैंडसेट का एक टीज़र वीडियो सामने आया है। इसमें कथित फ्लैगशिप हैंडसेट की झलक मिली है। Xiaomi के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 3डी फेसियल रिकग्निशन तकनीक दिए जाने की उम्मीद है।

चीनी वेबसाइट Sina पर शुक्रवार को एक टीज़र वीडियो सार्वजनिक हुआ। इसमें Xiaomi Mi 8 हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर नज़र आ रहा है। ध्यान रहे कि यह आधिकारिक टीज़र नहीं है। ऐसे में इस पर पूरी तरह से भरोसा करना सही नहीं होगा।

इस हफ्ते ही शाओमी मी 8 का कथित रिटेल बॉक्स सामने आया था। बॉक्स में बड़ा '8' नंबर वाला लोगो नज़र आ रहा है। स्टेंडर्ड "Mi" की ब्रांडिंग थी। इसके अलावा एक रिपोर्ट से हमें इस हैंडसेट के फ्रंट पैनल की झलक मिली जो नॉच डिस्प्ले की ओर इशारा करता है। नॉच में फ्रंट कैमरे के साथ 3डी फेसियल सेंसिंग तकनीक से जुड़े अन्य सेंसर मौज़ूद होंगे।

Xiaomi Mi 8 में हो सकता है यह सबकुछ
Xiaomi Mi 7 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। मजबूत प्रोसेसर के अलावा अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 8 जीबी तक रैम होगा। स्टोरेज 256 जीबी तक होगी। लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो सॉफ्टवेयर के साथ 3डी फेसियल तकनीक भी फोन का हिस्सा होगी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Mi 8, Xiaomi, Xiaomi Mi 7
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  2. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  4. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  7. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Samsung ने बढ़ाए कई स्मार्टफोन के दाम, 3,000 रुपये तक महंगे हुए ये मॉडल्स!
  9. Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च: इसमें हैं 7,000mAh बैटरी और गेमर्स के लिए 120 fps गेमिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Rs 2 हजार सस्ता मिल रहा है Nothing Phone 3a, इसके बैक पैनल की टिमटिमाती लाइटें हैं खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »