• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi Mi 7 में होगी फेस अनलॉक तकनीक, फिंगरप्रिंट सेंसर की हो जाएगी छुट्टीः रिपोर्ट

Xiaomi Mi 7 में होगी फेस अनलॉक तकनीक, फिंगरप्रिंट सेंसर की हो जाएगी छुट्टीः रिपोर्ट

iPhone X में फेसआईडी दिए जाने के बाद से ही कयास लगाए जाने लगे थे कि साल 2018 में सबसे ज़्यादा चर्चा फेस रिकग्निशन तकनीक की होगी। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शाओमी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी 7 में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं होगा। ऐसा फेस रिकग्निशन तकनीक के कारण किया जाएगा जो शाओमी मी 7 का हिस्सा होगा।

Xiaomi Mi 7 में होगी फेस अनलॉक तकनीक, फिंगरप्रिंट सेंसर की हो जाएगी छुट्टीः रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • शाओमी मी 7, ऐप्पल की राह पर चलने वाले शुरुआती स्मार्टफोन में से एक होगा
  • शाओमी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक में बहुत रुचि नहीं ले रही है
  • सिक्योरिटी के लिए फेसियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी पर आश्रित होगा मी 7
विज्ञापन
iPhone X में फेसआईडी दिए जाने के बाद से ही कयास लगाए जाने लगे थे कि साल 2018 में सबसे ज़्यादा चर्चा फेस रिकग्निशन तकनीक की होगी। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शाओमी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी 7 में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं होगा। ऐसा फेस रिकग्निशन तकनीक के कारण किया जाएगा जो शाओमी मी 7 का हिस्सा होगा। इस फोन में 3डी फेस सेंसिंग तकनीक इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है। वहीं, एक दूसरी रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि Xiaomi Mi 7 में ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।

शाओमी मी 7, ऐप्पल की राह पर चलने वाले शुरुआती स्मार्टफोन में से एक होगा। यह फोन भी फिंगरप्रिंट सेंसर से नाता तोड़कर सिक्योरिटी के लिए फेसियल रिकग्निशन टेक्नोलॉजी पर आश्रित हो जाएगा। मायड्राइवर्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि शाओमी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक में बहुत रुचि नहीं ले रही है। ऐसा लगता है कि कंपनी इस सेंसर को फोन से हटा देगी। बता दें कि वीवो और हुवावे द्वारा इनस्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर इस्तेमाल करने की पहले से चर्चा है।

हालांकि, गिज़चाइना की एक रिपोर्ट में इस हैंडसेट की ग्राफिक्स तस्वीरें सामने आई हैं जिनसे शाओमी मी 7 में ऑन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर होने का खुलासा हुआ है। इन रिपोर्ट के आधार पर यही कहा जा सकता है कि अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। कंपनी की योजना जानने के लिए हमें इंतज़ार करना होगा।

आज की तारीख में OnePlus 5, OnePlus 5T और Honor View 10 जैसे स्मार्टफोन फेसियल रिकग्निशन तकनीक के साथ आते हैं। अनुमान है कि अगले साल इस तकनीक वाले कई फोन लॉन्च होंगे। लेकिन ऐप्पल के आईफोन X से उलट इन एंड्रॉयड स्मार्टफोन में 3डी फेस सेंसर के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर दिए जाने की उम्मीद है।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी मी 7 में मौजूदा चलन की तरह फुल-स्क्रीन डिस्प्ले होगा। इस फोन में 6.01 इंच की स्क्रीन होगी जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली होगी। हैंडसेट में जान फूंकने का काम करेगा स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर। इस चिपसेट को अगले महीने लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। दावा किया गया है कि Xiaomi Mi 7 के दो वेरिएंट होंगे। एक 6 जीबी रैम से लैस होगा और दूसरे में 8 जीबी रैम होंगे। इस हैंडसेट में भी Xiaomi Mi 6 की तरह डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। पता चला है कि इसमें ग्लास और सेरामिक बॉडी होगी। जहां तक कीमत का सवाल है तो दावा है कि शाओमी मी 7 के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 2,999 चीनी युआन होगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Mi 7, Face Unlock, Xiaomi Mi 7 Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »