Xiaomi Mi 7 के स्पेसिफिकेशन लीक, कीमत को लेकर भी दावा

शाओमी के लिए अगले साल का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी 7 होगा। शाओमी मी 7 के बारे में पहले भी जानकारी आ चुकी है। अब शाओमी के इस कथित फ्लैगशिप स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं और कीमत को लेकर भी दावे किए गए हैं।

Xiaomi Mi 7 के स्पेसिफिकेशन लीक, कीमत को लेकर भी दावा
ख़ास बातें
  • 2018 की पहली तिमाही या दूसरी तिमाही की शुरुआत में आने की उम्मीद
  • शाओमी मी 7 में मौजूदा चलन की तरह फुल-स्क्रीन डिस्प्ले होगा
  • हैंडसेट में जान फूंकने का काम करेगा स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर
विज्ञापन
शाओमी के लिए अगले साल का पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी 7 होगा। शाओमी मी 7 के बारे में पहले भी जानकारी आ चुकी है। अब शाओमी के इस कथित फ्लैगशिप स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक हो गए हैं और कीमत को लेकर भी दावे किए गए हैं। ये जानकारियां चीनी वेबसाइट माय ड्राइवर्स पर दी गई हैं।

Xiaomi Mi 7 को 2018 की पहली तिमाही या दूसरी तिमाही की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। वैसे, पहले आ चुकी रिपोर्ट में इस फोन को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में ही पेश किए जाने का दावा किया गया था। शायद यही वजह से फोन के स्पेसिफिकेशन लीक होने लगे हैं। याद रहे कि शाओमी मी 6 को इस साल अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था और किसी खास वजह से इसे भारतीय मार्केट में पेश भी नहीं किया गया।  

नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शाओमी मी 7 में मौजूदा चलन की तरह फुल-स्क्रीन डिस्प्ले होगा। इस फोन में 6.01 इंच की स्क्रीन होगी जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली होगी। शाओमी के इस फोन में फुल-व्यू डिज़ाइन के कारण फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर चला जाएगा। हैंडसेट में जान फूंकने का काम करेगा स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर। इस चिपसेट को अगले महीने लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। कयास है कि यह साल की पहली छमाही में सभी फ्लैगशिप डिवाइस का हिस्सा रहेगा।

दावा किया गया है कि Xiaomi Mi 7 के दो वेरिएंट होंगे। एक 6 जीबी रैम से लैस होगा और दूसरे में 8 जीबी रैम होंगे। इस हैंडसेट में भी Xiaomi Mi 6 की तरह डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। पता चला है कि इसमें ग्लास और सेरामिक बॉडी होगी। जहां तक कीमत का सवाल है तो दावा है कि शाओमी मी 7 के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 2,999 चीनी युआन होगी।

वैसे, ये सारे दावे और कयास हैं। कंपनी की ओर से ऐसे किसी स्मार्टफोन पर काम करने की जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में पूरी तरह से इन दावों पर भरोसा करना गलत होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »