Xiaomi Mi 6X के स्पेसिफिकेशन लीक, प्रोसेसर और डिस्प्ले के बारे में पता चला

उम्मीद के मुताबिक, शाओमी मी 6एक्स स्मार्टफोन भारत में शाओमी मी ए2 के नाम से लॉन्च होगा। दरअसल, इस स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 626 के साथ लिस्ट किया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2018 18:13 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 626 के साथ लिस्ट किया गया है
  • ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर होगा शाओमी मी 6एक्स में
  • भारत में शाओमी मी ए2 के नाम से आएगा यह फोन
उम्मीद के मुताबिक, शाओमी मी 6एक्स स्मार्टफोन भारत में शाओमी मी ए2 के नाम से लॉन्च होगा। दरअसल, इस स्मार्टफोन को स्नैपड्रैगन 626 के साथ लिस्ट किया गया है। कुछ दिन पहले ही इस स्मार्टफोन को टीना पर लिस्ट किया गया था जिससे कई अहम स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए थे। जैसा कि हमने आपको बताया, यह हैंडसेट पिछले साल लॉन्च किए गए शाओमी मी ए1 एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन का अपग्रेड होगा। कई पुरानी रिपोर्ट में इस हैंडसेट में 18:9 डिस्प्ले पैनल और वर्टिकल डुअल रियर कैमरा होने का खुलासा किया गया था।

ताज़ा जानकारी यही है कि Xiaomi Mi 6X या Xiaomi Mi A2 में चीनी कंपनी ने 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। यह दावा भारतीय ब्लॉग BestUnderR ने किया है। यह प्रोसेसर पिछले साल लॉन्च किए गए शाओमी मी ए1 में इस्तेमाल किए गए स्नैपड्रैगन 625 का अपग्रेड है। हालांकि, यह स्नैपड्रैगन 625 जितना लोकप्रिय नहीं है।
Advertisement

नए स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के अलावा एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित Xiaomi Mi 6X में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। लीक हुई तस्वीर इशारा करती है कि पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे हैं। एक एफ/1.8 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का सेंसर है और दूसरा एफ/1.8 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर। चर्चा है कि फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 20 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। ऐसा लगता है कि इसमें 2910 एमएएच की बैटरी है और 7.3 मिलीमीटर वाले इस फोन का वज़न 165 ग्राम है। टीना लिस्टिंग में भी कुछ ऐसे ही स्पेसिफिकेशन बताए गए थे।

टीना लिस्टिंग में जिस तस्वीर का इस्तेमाल हुआ था, उससे तो यही लगता है कि शाओमी मी 6एक्स में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। इसके अलावा Mi 6X में मौज़ूदा चलन की तरह आईफोन X वाला नॉच डिजाइन नहीं होगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Mi 6X, Xiaomi Mi A2, Xiaomi, Snapdragon 626, Mobiles, Android
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.