Xiaomi Mi 6X (Mi A2) के सेल्फी कैमरे से ली गई तस्वीरें आईं सामने

इस फोन का नया टीज़र जारी हुआ है। इस बार शाओमी मी6एक्स (शाओमी मी ए2) के फ्रंट कैमरे से ली गई सेल्फी को सार्वजनिक किया गया है।

Xiaomi Mi 6X (Mi A2) के सेल्फी कैमरे से ली गई तस्वीरें आईं सामने
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi 6X को 25 अप्रैल को लॉन्च किया जाना है
  • इसी स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में Xiaomi Mi A2 के नाम से लाया जाएगा
  • इस मिड-रेंज स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा
विज्ञापन
Xiaomi Mi 6X को 25 अप्रैल को लॉन्च किया जाना है। इस फोन से चीन में पर्दा उठाया जाएगा। इस मिड-रेंज स्मार्टफोन में वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप और एज टू एज डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है। अब इस फोन का नया टीज़र जारी हुआ है। इस बार शाओमी मी6एक्स (शाओमी मी ए2) के फ्रंट कैमरे से ली गई सेल्फी को सार्वजनिक किया गया है।

चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर गुरुवार को एक टीज़र ज़ारी किया। शाओमी ने जानकारी दी है कि यह शाओमी मी 6एक्स के सेल्फी कैमरे से ली गई तस्वीर है। बता दें कि इसी स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में Xiaomi Mi A2 के नाम से लाए जाने की उम्मीद है। टीज़र में 6 अलग सेल्फी शॉट नज़र आ रहे हैं जो अलग-अलग परिस्थितियों में सेल्फी कैमरे की क्षमता को दर्शाते हैं। टीज़र के मुताबिक, इस मिड-रेंज स्मार्टफोन में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।
 
xiaomi

कयास हैं कि Xiaomi Mi 6X के फ्रंट पैनल पर सोनी आईएमएक्स376 इमेज सेंसर होगा जो एफ/2.2 अपर्चर और फ्रंट फ्लैश के साथ आएगा। रियर कैमरे की बात करें तो 20 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के अलावा डुअल कैमरा सेटअप में दूसरा सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा।
 

Xiaomi Mi 6X या Xiaomi Mi A2 स्पेसिफिकेशन

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Mi 6X या Xiaomi Mi A2 में चीनी कंपनी ने 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। नए स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के अलावा एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित Xiaomi Mi 6X में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है। ऐसा लगता है कि इसमें 2910 एमएएच की बैटरी है और 7.3 मिलीमीटर वाले इस फोन का वज़न 165 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Mi 6X, Xiaomi Mi A2, Xiaomi, Mobiles, Android
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत से इलेक्ट्रिक कारों के एक्सपोर्ट के लिए यूरोप बना सबसे बड़ा मार्केट
  2. Deloitte के पूर्व मैनेजर ने कंपनी से चुराए 55 लाख रु. के लैपटॉप, बेचकर करने लगा ट्रेडिंग!
  3. BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
  4. Realme P4s भारत में जल्द लॉन्च होगा 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग के साथ!
  5. सिंगल चार्ज में 45 घंटे चलने वाले ईयरबड्स 1MORE ने किए लॉन्च, AI ट्रांसलेशन, AI ट्रांस्क्रिप्शन जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. ₹11 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां खरीदने का बढ़िया मौका!
  7. iQOO 15, iQOO 15R, iQOO Neo 10 फोन ₹10 हजार तक हो गए महंगे!
  8. 7000mAh बैटरी वाला Oppo फोन मिल रहा Rs 1300 सस्ता, Flipkart पर धांसू डील
  9. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  10. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »