Xiaomi Mi 6X (Mi A2) स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इसकी सारी खासियतें

Xiaomi Mi 6X स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। Xiaomi ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन से चीन में पर्दा उठाया है। बता दें कि Mi 6X स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में स्टॉक एंड्रॉयड से लैस Mi A2 के नाम से आएगा।

Xiaomi Mi 6X (Mi A2) स्मार्टफोन लॉन्च, जानें इसकी सारी खासियतें

Xiaomi Mi 6X भारत में Xiaomi Mi A2 के नाम से आएगा

ख़ास बातें
  • नए Xiaomi Mi 6X में 5.99 इंच का 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले है
  • शाओमी मी 6एक्स (मी ए2) की बैटरी 3010 एमएएच की है
  • शाओमी मी 6एक्स (मी ए2) के तीन वेरिएंट किए गए हैं लॉन्च
विज्ञापन
Xiaomi Mi 6X स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। Xiaomi ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन से चीन में पर्दा उठाया है। बता दें कि Mi 6X स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में स्टॉक एंड्रॉयड से लैस Mi A2 के नाम से आएगा। शाओमी मी 6एक्स के कैमरे एआई इंटिग्रेशन के साथ आते हैं और इसमें एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कस्टम स्किन दिया गया है। इस हैंडसेट को भारतीय मार्केट में जल्द ही लॉन्च किए जाने की संभावना है, क्योंकि Xiaomi Mi A1 भारत में आउट ऑफ स्टॉक हो गया है।
 

Mi 6X (Mi A2) कीमत

Xiaomi Mi 6X के तीन वेरिएंट मार्केट में लॉन्च किए गए हैं जो रैम और स्टोरेज पर आधारित हैं। 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,599 चीनी युआन (करीब 16,900 रुपये) मिलेगा। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये) है। वहीं, शाओमी मी 6एक्स के सबसे महंगे वेरिएंट को करीब 21,000 रुपये में बेचा जाएगा। यह पावरफुल वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। चीन में इस फोन की बिक्री 27 मई से शुरू होगी।
 

Mi 6X (Mi A2) स्पेसिफिकेशन और फीचर

नए Xiaomi Mi 6X में 5.99 इंच का 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले है। यह पतले बॉर्डर से लैस है। यह दिखने में बहुत हद तक Redmi Note 5 Pro जैसा लगता है। डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.5 सॉफ्टवेयर पर चलेगा। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया है कि यूज़र के पास 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज में से चुनने का विकल्प होगा।
 
xiaomi mi 6x

Xiaomi Mi 6X के पांच कलर वेरिएंट होंगे उपलब्ध

इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत कैमरे हैं जो बेहतर फोटोग्राफी के लिए एआई इंटिग्रेशन के साथ आते हैं। Xiaomi Mi 6X/ Xiaomi Mi A2 का सेल्फी कैमरा 20 मेगापिक्सल के Sony IMX376 सेंसर से लैस है। यह एफ/1.75 अपर्चर वाला सेंसर है। हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/1.75 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी आईएमएक्स486 सेंसर है। दूसरा 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। रियर कैमरा सेटअप फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और डुअल टोन एलईडी फ्लैश से लैस है। फोटो व पोर्ट्रेट मोड में बेहतर कलर के लिए रियर और फ्रंट कैमरे में एआई सीन रिकग्निशन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक फीचर भी है।

शाओमी मी 6एक्स (मी ए2) की बैटरी 3010 एमएएच की है और यह क्विकचार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। Mi 6X/ Mi A2 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी, वाई-फाई डायरेक्ट, मीराकास्ट, ब्लूटूथ 5.0, आईआर एमीटर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इस बार 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं मिलेगा। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन रेड, गोल्ड, रोज़ गोल्ड, ब्लू और ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3010 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »