Mi 6X (Mi A2), Redmi Note 5 Pro और Zenfone Max Pro M1 में कौन सबसे पावरफुल?

हमने कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Xiaomi Mi 6X/ Mi A2 की तुलना Redmi Note 5 Pro और Asus Zenfone Max Pro M1 से की है।

Mi 6X (Mi A2), Redmi Note 5 Pro और Zenfone Max Pro M1 में कौन सबसे पावरफुल?

Mi 6X (Mi A2) vs Redmi Note 5 Pro vs Zenfone Max Pro M1

ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत भारत में 13,999 रुपये में शुरू होती है
  • ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है
  • चीन में लॉन्च किया गया मी 6एक्स भारत में मी ए2 के नाम से आएगा
विज्ञापन
Xiaomi Mi 6X स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। भारत में यही हैंडसेट शाओमी मी ए2 के नाम से आएगा। यह मिड-रेंज स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.5 के साथ आता है, जबकि भारत में स्टॉक एंड्रॉयड यूआई दिए जाने की संभावना है। Mi 6X/ Mi A2 को भारत में आने वाले महीनों में पेश किए जाने की उम्मीद है। अहम फीचर की बात करें तो यह स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 6 जीबी तक रैम से लैस है। Xiaomi का डिजिटल असिस्टेंट शाओ एआई इस फोन का हिस्सा है और कैमरे भी एआई इंटिग्रेशन के साथ आते हैं। Xiaomi Mi A1 के आउट ऑफ स्टॉक हो जाने के बाद से भारत में Mi 6X के Mi A2 के नाम से जल्द ही आने के कयास लगाए जा रहे हैं।

दिखने में मी 6एक्स/ मी ए2 हैंडसेट Redmi Note 5 Pro से काफी मेल खाता है। मज़ेदार बात यह है कि कीमत को देखते हुए इन दोनों हैंडसेट की ही भिड़ंत होगी। वैसे तो बजट और मिड-रेंज सेगमेंट में पहले से कई विकल्प हैं। अब असूस ने हाल ही में नया किफायती स्मार्टफोन Zenfone Max Pro M1 भारत में उतारा था। वहीं, Redmi Note 5 Pro अपने दमदार हार्डवेयर और मीयूआई फीचर की वजह से मार्केट में सबसे लोकप्रिय बना हुआ है। आने वाले समय में स्थिति बदल सकती है, क्योंकि नया Zenfone स्मार्टफोन कई लुभाने वाले फीचर के साथ आता है। यह फोन डुअल रियर कैमरे, पतले बेज़ल, मेटल बॉडी, बड़ी बैटरी और स्टॉक एंड्रॉयड से लैस है।

इसलिए हमने कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Xiaomi Mi 6X/ Mi A2 की तुलना Redmi Note 5 Pro (रिव्यू पढ़ें) और Asus Zenfone Max Pro M1 से की है।
 

Mi 6X बनाम Redmi Note 5 Pro बनाम Asus Zenfone Max Pro M1: कीमत

Xiaomi Mi 6X के तीन वेरिएंट हैं। 4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,599 चीनी युआन (करीब 16,900 रुपये) मिलेगा। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये) है। वहीं, शाओमी मी 6एक्स के सबसे महंगे वेरिएंट को करीब 21,000 रुपये में बेचा जाएगा। यह पावरफुल वेरिएंट 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। यह रेड, गोल्ड, रोज़ गोल्ड, ब्लू और ब्लैक रंग में आएगा। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि शाओमी भारत में मी 6एक्स/ मी ए2 स्मार्टफोन की बिक्री कब शुरू करेगी और इसकी कीमत क्या होगी?


वहीं, शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत भारत में 13,999 रुपये में शुरू होती है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 16,999 रुपये में आपको 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट की बिक्री फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर फ्लैश सेल के ज़रिए होती है।


दूसरी तरफ, Asus Zenfone Max Pro M1 की बिक्री भारत में 3 मई से शुरू होगी। ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होती है। इस दाम में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के लिए 12,999 रुपये खर्चने होंगे। यूज़र इस फोन को मिडनाइट ब्लैक और ग्रे रंग में फ्लिपकार्ट पर खरीद पाएंगे। कंपनी ने बताया था कि इस हैंडसेट का 6 जीबी रैम वेरिएंट भी लॉन्च होगा जिसकी कीमत 14,999 रुपये होगी।
 

Mi 6X vs Redmi Note 5 Pro vs Asus Zenfone Max Pro M1 स्पेसिफिकेशन

नए Xiaomi Mi 6X में 5.99 इंच का 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले है। यह पतले बॉर्डर से लैस है। यह दिखने में बहुत हद तक Redmi Note 5 Pro जैसा लगता है। डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.5 सॉफ्टवेयर पर चलेगा। भारत में आने वाला वेरिएंट स्टॉक एंड्रॉयड पर चलेगा। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इस हैंडसेट के तीन वेरिएंट हैं- 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज व 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज।
 
xiaomi mi 6x

Xiaomi Mi 6X (Mi A2) के पांच कलर वेरिएंट होंगे उपलब्ध

स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत कैमरे हैं जो बेहतर फोटोग्राफी के लिए एआई इंटिग्रेशन के साथ आते हैं। Xiaomi Mi 6X/ Xiaomi Mi A2 का सेल्फी कैमरा 20 मेगापिक्सल के Sony IMX376 सेंसर से लैस है। यह एफ/1.75 अपर्चर वाला सेंसर है। हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/1.75 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी आईएमएक्स486 सेंसर है। दूसरा 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। रियर कैमरा सेटअप फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस और डुअल टोन एलईडी फ्लैश से लैस है। फोटो व पोर्ट्रेट मोड में बेहतर कलर के लिए रियर और फ्रंट कैमरे में एआई सीन रिकग्निशन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक फीचर भी है।

शाओमी मी 6एक्स (मी ए2) की बैटरी 3010 एमएएच की है और यह क्विकचार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। Mi 6X/ Mi A2 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई ए/बी/जी/एन/एसी, वाई-फाई डायरेक्ट, मीराकास्ट, ब्लूटूथ 5.0, आईआर एमीटर और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इस बार 3.5 एमएम हेडफोन जैक नहीं मिलेगा।

डुअल सिम शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।

Xiaomi Redmi Note 5 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है।
 
xiaomi redmi note 5 pro

Redmi Note 5 Pro की कीमत 13,999 रुपये से शुरू

शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है। इसके बारे में लगातार 14 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का दावा है। इसका डाइमेंशन 158.6x75.4x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 181 ग्राम।

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) फुल-व्यू आईपीएस डिस्प्ले है। मौज़ूदा चलन की तरह यह हैंडसेट 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन से लैस है। मेटल बॉडी वाला यह डुअल सिम स्मार्टफोन 2.5डी कर्व्ड ग्लास पैनल के साथ आता है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है।  ZenFone Max Pro M1 के दो वेरिएंट हैं। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, पावरफुल वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है। ज़रूरत पड़ने पर दोनों ही वेरिएंट में 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। यह लेटेस्ट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ आता है।
 
asus zenfone max pro m1 zb601kl

Asus ZenFone Max Pro (M1) की सेल 3 मई से

Asus ZenFone Max Pro M1 में रियर पर दो कैमरे दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। यह एफ2.2 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। दूसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। यह डेप्थ सेंसर है जिससे बोकेह इफेक्ट हासिल करने में मदद मिलेगी। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। हैंडसेट की एक और अहम खासियत बैटरी है। फोन में जान फूंकने का काम करेगी 5000 एमएएच वाली बैटरी। इसके साथ 10 वॉट का चार्जर दिया गया है।

असूस का यह फोन सुरक्षा के लिए फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। माइक्रो-यूएसबी 2.0, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, जीपीएस, वाई-फाई डायरेक्ट और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन कनेक्टिविटी फीचर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 159x76x8.61 मिलीमीटर है और वज़न 180 ग्राम।

शाओमी मी 6एक्स बनाम असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 बनाम रेडमी नोट 5 प्रो

  शाओमी मी 6एक्स असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 रेडमी नोट 5 प्रो
रेटिंग्स
संपूर्ण NDTV रेटिंग-
डिज़ाइन रेटिंग-
डिस्प्ले रेटिंग-
सॉफ्टवेयर रेटिंग-
परफॉर्मेंस रेटिंग-
बैटरी लाइफ रेटिंग-
कैमरा रेटिंग-
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग-
डिस्प्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)5.995.995.99
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल1080x2160 पिक्सल1080x2160 पिक्सल
आस्पेक्ट रेशियो18:918:918:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)403404-
प्रोटेक्शन टाइप--गोरिल्ला ग्लास
हार्डवेयर
प्रोसेसरऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडलस्नैपड्रैगन 660क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
रैम4 जीबी3 जीबी4 जीबी
इंटरनल स्टोरेज64 जीबी32 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज-हांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप-माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)-2000128
कैमरा
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल (f/1.8, 1.25-micron) + 20-मेगापिक्सल (f/1.8, 1.0-micron)13-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.12-micron) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.12-micron)12-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.25-micron) + 5-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.12-micron)
रियर ऑटोफोकसफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस-फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस
रियर फ्लैशदोहरी एलईडीएलईडीएलईडी
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल (f/1.8)8-मेगापिक्सल20-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.0-micron)
फ्रंट फ्लैशएलईडीएलईडीएलईडी
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किनMIUI 9.5-MIUI 9
कनेक्टिविटी
वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन802.11 बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथहांहांहां
इंफ्रारेड डायरेक्टहां-नहीं
यूएसबी टाइप सीहां--
सिम की संख्या222
Wi-Fi Directहांहांहां
एनएफसी--नहीं
यूएसबी ओटीजी--हां
माइक्रो यूएसबी--हां
Mobile High-Definition Link (MHL)--नहीं
सिम 1
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहांहां
सिम 2
सिम टाइपनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीईहांहांहां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसरहां-हां
कंपास/ मैगनेटोमीटरहांहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहांहांहां
एक्सेलेरोमीटरहांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसरहांहांहां
जायरोस्कोपहांहांहां
फेस अनलॉक-हांहां
3डी फेस रिकग्निशन--नहीं
बैरोमीटर--नहीं
टेंप्रेचर सेंसर--नहीं
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »