Xiaomi Mi 6 लॉन्च, इसमें हैं दो रियर कैमरे और 6 जीबी रैम

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2017 14:36 IST
ख़ास बातें
  • 2.45 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का हुआ है इस्तेमाल
  • ल्टी टास्किंग को आसान बनाने के लिए मौज़ूद है 6 जीबी रैम
  • फोन 3डी ग्लास फ़ीचर से लैस है जो फोन को प्रीमियम एहसास देता है
चीनी की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने आखिरकार लंबे इंतज़ार के बाद अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन शाओमी मी 6 को पेश कर दिया। Xiaomi Mi 6 की सबसे अहम खासियतों में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और डुअल रियर कैमरा सेटअप हैं।

चीनी मार्केट में शाओमी मी 6 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 23,500 रुपये) है। वहीं, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 2,899 चीनी युआन (करीब 27,000 रुपये) में मिलेगा। इन दो वेरिएंट के अलावा शाओमी ने एक तीसरा वर्ज़न भी पेश किया जिसे मी 6 सेरामिक के नाम से जाना जाएगा। शाओमी मी 6 सेरामिक में कर्व्ड सेरामिक बॉडी है। इसकी कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 28,000 रुपये) है। यह 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। चीन में इस हैंडसेट की बिक्री 28 अप्रैल से शुरू होगी।

Xiaomi Mi 6 में कंपनी ने 5.15 इंच का डिस्प्ले दिया है। फोन 3डी ग्लास फ़ीचर से लैस है जो फोन को प्रीमियम एहसास देता है। फोन के किनारे स्टेनलेस स्टील के बने हैं। हैंडसेट में 2.45 गीगाहर्ट्ज़ 64-बिट ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 540 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। मल्टी टास्किंग को आसान बनाने के लिए मौज़ूद है 6 जीबी रैम। लॉन्च इवेंट में Xiaomi के सह-संस्थापक और सीईओ ली जून ने कहा कि मी 6 में मौज़ूद स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर की ग्राफिक्सल परफॉर्मेंस आईफोन 7 से भी बेहतर है। दूसरी तरफ, इस हैंडसेट ने अंतूतू बेंचमार्क टेस्ट में सैमसंग गैलेक्सी एस8 को भी पछाड़ दिया।

इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर फ्रंट पैनल पर ग्लास के नीचे मौज़ूद है। कंपनी ने दावा किया है कि शाओमी मी 6 पर चोट या खरोंच का असर आसानी से नहीं पड़ेगा। और यह मामूली पानी के छीटों से असर नहीं पड़ेगा।
Advertisement

शाओमी मी 6 में पिछले हिस्से पर दो रियर कैमरे होंगे। आईफोन 7 प्लस की तरह इस फोन में 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं। एक सेंसर 12 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस वाला है और दूसरा 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो शाओमी मी 6 हैंडसेट 4जी+ नेटवर्क को सपोर्ट करता है। हैंडसेट की बैटरी 3350 एमएएच की है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.15 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3350 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.