Xiaomi Mi 6 Plus की तस्वीर लीक, जल्द लॉन्च होने की उम्मीद

शाओमी 6 लॉन्च के समय जोरो-शोरों से चर्चा थी कि कंपनी मी 6 के साथ मी 6 प्लस भी लॉन्च करेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अप्रैल में शाओमी मी 6 के लॉन्च होने के बाद मी6 प्लस से जुड़ी लीक आनी कम हो गईं। अब, एक बार फिर Xiaomi Mi 6 Plus को लेकर ऑनलाइन चर्चा है और इस स्मार्टफोन के लॉन्च होने की उम्मीदें एक बार फिर बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 जून 2017 14:20 IST
ख़ास बातें
  • मी 6 प्लस का बैक कवर मी 6 जैसा ही लग रहा है
  • लीक से स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च होने के संकेत मिलते हैं
  • मी 6 प्लस में 5.7 इंच डिस्प्ले हो सकता है
शाओमी मी 6 लॉन्च के समय जोरो-शोरों से चर्चा थी कि कंपनी मी 6 के साथ मी 6 प्लस भी लॉन्च करेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अप्रैल में शाओमी मी 6 के लॉन्च होने के बाद मी 6 प्लस से जुड़ी लीक आनी कम हो गईं। अब, एक बार फिर Xiaomi Mi 6 Plus को लेकर ऑनलाइन चर्चा है और इस स्मार्टफोन के लॉन्च होने की उम्मीदें एक बार फिर बढ़ गई हैं।

गिज़चाइना ने एक चीनी वेबसाइट पर मी6 स्मार्टफोन के साथ मी6 प्लस के कवर की तस्वीर को देखा। इससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी जल्द Xiaomi Mi 6 Plus स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। मी6 प्लस का बैक कवर डिज़ाइन के मामले में मी 6 जैसा ही है, इनमें फर्क है तो सिर्फ साइज़ का। मी 6 प्लस का साइज़ उम्मीद के मुताबिक मी 6 से बड़ा है।
Advertisement

शाओमी मी 6 प्लस को लेकर पहले भी कई बार लीक में जानकारियां सामने आ चुकी हैं। और इस स्मार्टफोन में एक 5.7 इंच फुल एचडी डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। शाओमी मी 6 प्लस में 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट होने का पता चला है।

इससे पहले, शाओमी जैसन कोडनेम वाले एक डिवाइस को जीएफएक्स बेंचमार्क साइट पर देखा गया था। और माना जा रहा था कि यह शाओमी मी 6 फ्लैगशिप डिवाइस का एक वेरिएंट है जिसका नाम मी 6सी होगा। इस स्मार्टफोन में एक ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होने की उम्मीद है जो 2.2 गीगाहर्ट्ज़ पर चलेगा। फोन में 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज होगी। इस स्मार्टफोन में 5.1 इंच फुल एचडी डिस्प्ले हो सकता है। फोन के एंड्रॉयड 7.1.1 आधारित मीयूआई पर चलने की उम्मीद है। कैमरे की बात करें तो, कथित शाओमी जैसन में एक 4 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे का साथ 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। गौर करने वाली बात है कि कथित शाओमी जैसन को मी 6सी नाम के अलावा हो सकता है किसी और नाम से लॉन्च किया जाए।
Advertisement

मी 6 के भारत में लॉन्च की बात करें तो, कंपनी के भारत में प्रमुख मनु कुमार जैन ने कहा था कि यह स्मार्टफोन जुलाई में भारत आएगा। हालांकि, अभी इस बारे में और जानकारी मिलने का इंतज़ार है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  7. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.