शाओमी मी 6, मी मैक्स 2 जुलाई में हो सकते हैं भारत में लॉन्च

शाओमी मी मैक्स 2 और शाओमी मी 6 को भारत में लॉन्च किए जाने की संभावना प्रबल है। लेकिन इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अब शाओमी इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने इशारों में इनमें से किसी एक फोन को भारत में लॉन्च किया जाने के बारे में बताया है।

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 26 मई 2017 11:39 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi Max 2 और Xiaomi Mi 6 के पुराने वेरिएंट भारत में बिकते हैं
  • इनमें से किसी एक फोन की पहली फ्लैश सेल 23 जुलाई को होगी
  • शाओमी इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने किया खुलासा
Xiaomi ने गुरुवार को शाओमी मी मैक्स 2 हैंडसेट को लॉन्च किया था। करीब एक महीने पहले शाओमी मी 6 को लॉन्च किए गया था। मज़ेदार बात यह है कि Xiaomi Mi Max 2 और Xiaomi Mi 6 के पुराने वेरिएंट शाओमी मी मैक्स और शाओमी मी 5 भारत में बिकते हैं। ऐसे में शाओमी मी मैक्स 2 और शाओमी मी 6 को यहां भी लॉन्च किए जाने की संभावना प्रबल है। लेकिन इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। अब शाओमी इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने इशारों में इनमें से किसी एक फोन को भारत में लॉन्च किया जाने के बारे में बता दिया।

Xiaomi India के इस अधिकारी ने साफ-साफ शब्दों में किसी फोन के नाम का ज़िक्र तो नहीं किया है। लेकिन उन्होंने ट्वीट के ज़रिए हैंडसेट की पहली फ्लैश सेल 23 जुलाई को होने की संभावना जताई। मनु कुमार जैन ने ट्वीट किया, "23 जनवरी: ढाई लाख से ज़्यादा #RedmiNote4। 23 मार्च: ढाई लाख से ज़्यादा + #Redmi4A। 23 मई: ढाई लाख से ज़्यादा #Redmi4। कोई सुझाव हमें 23 जुलाई को क्या करना चाहिए? @XiaomiIndia"
Advertisement

इस ट्वीट से यह तो साफ है कि भारत में शाओमी के अगले स्मार्टफोन की बिक्री 23 जुलाई को होगी। लेकिन यह हैंडसेट कौन होगा? हमारे पास अनुमान लगाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। गौर करने वाली बात है कि मनु कुमार जैन का ट्वीट उस वक्त आया जब एक दिन बाद चीनी मार्केट में Xiaomi Mi Max 2 को लॉन्च किया जाना था। ऐसे में मी मैक्स के अपग्रेडेड वेरिएंट को भारत में लॉन्च किए जाने की संभावना ज़्यादा है।

बता दें कि पहली फ्लैश सेल में अनोखे कीर्तिमान बनाने का श्रेय शाओमी को जाता है। ऐसा लगता है कि 23 का आंकड़ा शाओमी इंडिया के लिए बेहद ही लकी साबित हो रहा है। शाओमी रेडमी नोट 4 की पहली सेल 23 जनवरी को आयोजित की गई थी और शाओमी रेडमी 4ए की 23 मार्च। इन दोनों हैंडसेट को भी करीब-करीब ऐसी प्रतिक्रिया मिली थीं। इसके बाद अमेज़न इंडिया और कंपनी की अपनी आधिकारिक वेबसाइट मी डॉट कॉम पर 23 मई को दोपहर बारह बजे आयोजित सेल में मात्र 8 मिनट में ढाई लाख Xiaomi Redmi 4 बिक गए। शायद यही वजह है कि मनु कुमार जैन ने 23 जुलाई का ज़िक्र किया है।
Advertisement

याद रहे कि Xiaomi Mi Max 2 एक मिड रेंज स्मार्टफोन है और Xiaomi Mi 6 कंपनी का फ्लैगशिप हैंडसेट है।
Advertisement

शाओमी मी मैक्स के दो स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध कराए गए हैं। 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,699 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) है और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 1,999 चीनी युआन (करीब 19,000 रुपये) में मिलेगा।

Xiaomi Mi 6 की सबसे अहम खासियतों में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और डुअल रियर कैमरा सेटअप हैं। चीनी मार्केट में शाओमी मी 6 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 23,500 रुपये) है। वहीं, 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 2,899 चीनी युआन (करीब 27,000 रुपये) में मिलेगा। इन दो वेरिएंट के अलावा शाओमी ने एक तीसरा वर्ज़न भी पेश किया जिसे मी 6 सेरामिक के नाम से जाना जाएगा। शाओमी मी 6 सेरामिक में कर्व्ड सेरामिक बॉडी है। इसकी कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 28,000 रुपये) है। यह 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium looks and solid build quality
  • Battery life is impressive
  • Overall performance is decent
  • Quick charging support
  • Bad
  • Too bulky for any pocket
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.15 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3350 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi India, Xiaomi Mi Max 2, Xiaomi Mi 6
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.