शाओमी मी 6 और मी 5सी के स्पेसिफिकेशन हुए लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 फरवरी 2017 16:40 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी6 के दो वेरिएंट लॉन्च किए जा सकते हैं
  • मी6 के प्रीमियम वेरिएंट में सेरेमिक बॉडी दी जा सकती है
  • मी 5सी स्मार्टफोन आने वाले कुछ हफ्तों में लॉन्च हो सकता है
शाओमी के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन मी 6 के बारे में लीक में नई जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही शाओमी के किफ़ायती हैंडसेट मी 5 सी के बारे में भी नया खुलासा हुआ है। एक चीनी टिप्सटर ने शाओमी मी 6 के कथित स्पेसिफिकेशन पोस्ट किए हैं जबकि मी 5सी की तस्वीरें लीक हुई हैं।

वीबो पर शाओमी मी 6 के स्पेसिफिकेशन पोस्ट करने वाले एक चीनी टिप्सटर के मुताबिक, यह हैंडसेट 4 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और एक फुल-एचडी स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन के साथ आएगा। पिछला रिपोर्ट में भी यह जानकारी सामने आई थी। मी 6 के हाई वर्ज़न में डब्ल्यूक्वाडएचडी स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज हो सकती है। हाल ही में हुए एक लीक की तरह ही नए लीक में एक बार फिर दावा किया गया है कि ज्यादा कीमत वाले शाओमी मी 6 में डुअल कर्व्ड स्क्रीन, 6 जीबी रैम, सेरेमिक बॉडी होगी।
Advertisement

इसके अलावा, टिप्सटर ने दावा किया है कि मी 6 में रियर पर सोनी आईएमएक्स386 सेंसर के साथ 12 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। बात करें फ्रंट की तो इस हैंडसेट में मी नोट 2 की तरह सोनी आईएमएक्स 268 सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल कैमरा हो सकता है। पिछले लीक में भी मी 6 स्मार्टफोन के दो वेरिएंट में लॉन्च होने की जानकारी सामने आई थी। एक वेरिएंट में फ्लैट स्क्रीन जबकि डुअल कर्व्ड स्क्रीन वेरिएंट के मी 6 प्रो नाम से आने की उम्मीद है।

इसके अलावा, शाओमी द्वारा मी 5 स्मार्टफोन के एक और वेरिएंट को लॉन्च करने की उम्मीद है। मी 5एस और मी 5एस प्ल के बाद कंपनी मी 5 फ्लैगशिप के तीसरे वेरिएंट मी 5सी को लाने की तैयारी में है। एक ताजा लीक तस्वीर में कथित मी 5सी को बिना किसी फिज़िकल बटन के देखा जा सकता है। इससे संकेत मिलते हैं कि इस हैंडसेट में ऑनस्क्रीन नेविगेशन बटन होंगे जबकि फिंगरप्रिंट सेंसर रियर पर दिया जाएगा। इस तस्वीर को वीबो पर एक यूज़र ने पोस्ट किया और सबसे पहले यूट्यूबर गैज़ेट व्यू ने देखा।
Advertisement

पिछली लीक की बात करें तो किफ़ायती शाओमी मी 5सी में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम दिया जा सकता है। इस फोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। इस फोन में 3200 एमएएच की बैटरी हो सकती है और इसके मीयूआई 8 पर चलने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  4. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  5. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  6. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  7. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  8. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  9. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  10. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.