• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी मी 6 के प्रीमियम वेरिएंट में 6 जीबी रैम और डुअल एज कर्व्ड स्क्रीन होने का खुलासा

शाओमी मी 6 के प्रीमियम वेरिएंट में 6 जीबी रैम और डुअल एज कर्व्ड स्क्रीन होने का खुलासा

शाओमी मी 6 के प्रीमियम वेरिएंट में 6 जीबी रैम और डुअल एज कर्व्ड स्क्रीन होने का खुलासा
ख़ास बातें
  • इसका टॉप वेरिएंट सेरामिक बॉडी वाला होगा
  • शाओमी मी 6 के सबसे महंगे वेरिएंट में डुअल-एज कर्व्ड स्क्रीन होगा
  • इसके अलावा 6 जीबी रैम और सेरामिक बॉडी की भी जानकारी दी गई है
विज्ञापन
हाल ही में ख़बर आई थी कि शाओमी मी 6 के तीन वेरिएंट होंगे और इन्हें बार्सिलोना में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2017 में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन शाओमी ने पुष्टि की है कि वह मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में हिस्सा नहीं लेगी। अब एक नई रिपोर्ट में शाओमी मी 6 के स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। पता चला है कि इसका टॉप वेरिएंट सेरामिक बॉडी वाला होगा। बहुत हद तक पिछले साल लॉन्च किए गए बिना बेज़ल वाले शाओमी मी मिक्स की तरह।

शाओमी मी 6 डिस्प्ले और डिज़ाइन
चीन की मायड्राइवर्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि शाओमी मी 6 के सबसे महंगे वेरिएंट में डुअल-एज कर्व्ड स्क्रीन होगा। इसके अलावा 6 जीबी रैम और सेरामिक बॉडी की भी जानकारी दी गई है। वहीं, दो फ्लैट स्क्रीन वाले वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ आएंगे।

शाओमी मी 6 के अहम स्पेसिफिकेशन और कीमत
पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी मी 6 के तीन वेरिएंट होंगे। एक में मीडिया हीलियो एक्स30 प्रोसेसर होगा। बाकी दो मॉडल में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर दिए जाएंगे। मीडियाटेक प्रोसेसर वाले वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 19,800 रुपये) होगी। वहीं, स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट वाला वेरिएंट 2,499 चीनी युआन (करीब 24,800 रुपये) में मिलेगा। तीसरा वेरिएंट सैमसंग गैलेक्सी एस7 की तरह डुअल एज कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आएगा। और इसकी कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 29,800 रुपये) होगी। पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि कर्व्ड स्क्रीन वेरिएंट को शाओमी मी 6 प्रो के नाम से जाना जाएगा।

शाओमी मी 6 में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज होगी। वहीं, मी 6 प्रो में 6 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। मी 6 सीरीज़ की दूसरी सबसे अहम खासियत डुअल रियर कैमरा सेटअप होगी। फिलहाल, कैमरा सेटअप के बारे में और कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।

लीक हुए अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो शाओमी मी 6 में एंड्रॉयड 7.0 या 7.1 नूगा होगा। इसके ऊपर कंपनी मीयूआई 9 स्किन का इस्तेमाल होगा। हैंडसेट में 4000 एमएएच की बैटरी होगी जो क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करेगी। होम बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी होगा।

शाओमी मी 6 लॉन्च
पहले शाओमी मी 6 को मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस के आसपास लॉन्च किए जाने की संभावना थी। हालांकि, अब सैमसंग को लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का पहला बैच मिलेगा। इसके बाद एलली को एलजी जी6 के लिए। यानी शाओमी मी 6 को गैलेक्सी एस8 और एलजी जी6 के आसपास लॉन्च किए जाने की संभावना है। संभवतः मार्च या अप्रैल में।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  3. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  8. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  9. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »