• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी मी 5सी के प्रोसेसर का हुआ खुलासा, फरवरी में लॉन्च होने की है उम्मीद

शाओमी मी 5सी के प्रोसेसर का हुआ खुलासा, फरवरी में लॉन्च होने की है उम्मीद

शाओमी मी 5सी के प्रोसेसर का हुआ खुलासा, फरवरी में लॉन्च होने की है उम्मीद
ख़ास बातें
  • शाओमी मी 5सी में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा
  • इसमें 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होने की संभावना है
  • शाओमी मी 5सी में 12 मेगापिक्सल का रियर सेंसर होगा
विज्ञापन
शाओमी मी 5 के किफायती वेरिएंट शाओमी मी 5सी के बारे में कई बार जानकारियां लीक हो चुकी हैं। इसे फरवरी महीने में ही मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस से ठीक पहले लॉन्च किए जाने की उम्मीद भी है। इस बीच शाओमी मी 5सी के बारे में फिर कुछ जानकारियां लीक हुई हैं। ताज़ा रिपोर्ट से कंपनी के शाओमी मी 6 फ्लैगशिप डिवाइस में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के इस्तेमाल के संबंध भी जानकारी सामने आई है।

गिज़चाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी मी 5सी में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा। इसमें 3 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज होने की संभावना है। दावा किया गया है कि शाओमी मी 5सी में 12 मेगापिक्सल का रियर सेंसर होगा और सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा। शाओमी के इस स्मार्टफोन में 3200 एमएएच की बैटरी होने की संभावना है और यह आउट ऑफ बॉक्स मीयूआई 8 पर चलेगा।

3सी सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से खुलासा हुआ है कि शाओमी मी 5सी में फास्ट चार्ज़िंग के लिए सपोर्ट नहीं मौज़ूद होगा। शाओमी के इस स्मार्टफोन में बेहद ही पतला बेज़ल होगा। फोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन वाला डिस्प्ले होगा।

इस डिवाइस की वास्तविक तस्वीरें भी इंटरनेट पर लीक हुई हैं जिसके आधार पर हम शाओमी के इस बजट स्मार्टफोन के डिज़ाइन का अंदाज़ा लगा सकते हैं। स्मार्टफोन को पहले दिसंबर में लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब उम्मीद है कि फरवरी इंतज़ार का आखिरी महीना होगा।

इसके अलावा शाओमी द्वारा मी 6 को जल्द ही लॉन्च करने की संभावना है। कयास मार्च या अप्रैल को लेकर हैं। इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगी। अब जानकारी सामने आई है कि कंपनी प्रोसेसर तो यही इस्तेमाल करेगी लेकिन इसकी क्लॉक स्पीड कम होगी। गिज़चाइना की रिपोर्ट में कहा गया है कि सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ की होगी। बैटरी लाइफ बेहतर होने की उम्मीद है।

पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि शाओमी मी 6 के दो वेरिएंट होंगे। इसमें से एक डुअल एज कर्व्ड डिस्प्ले और 6 जीबी रैम होने की संभावना है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »