शाओमी मी 6 स्मार्टफोन 16 मार्च को हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 मार्च 2017 14:45 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी 6 स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर वाला पहला चीनी हैंडसेट हो सकता है
  • इसमें 5.2 इंच एलसीडी डिस्प्ले हो सकता है
  • इसका एक सेरेमिक वेरिएंट भी पेश किया जा सकता है
शाओमी मी 6 के बारे में पिछले कुछ समय से लगातार ख़बरें आ रही हैं। अब ताजा लीक ख़बरों से पता चला है कि नया स्मार्टफोन अगले महीने 16 अप्रैल को लॉन्च होगा। ताजा जानकारी , एक टिप्सटर के हवाले से दी गई है। इसके अनुसार, शाओमी मी 6 पहला चीनी हैंडसेट होगा जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ आएगा।

गिज़्मोचाइना की एक रिपोर्ट के अनुसार, लॉन्च की तारीख के अलावा, टिप्सटर ने यह भी खुलासा किया कि शाओमी मी 6 स्मार्टफोन में दिया जाने वाला प्रोसेसर, कंपनी के दूसरे फ्लैगशप स्मार्टफोन की तरह ही अंडरलॉक्ड नहीं होगा। इस स्मार्टफोन के बारे में लीक हुई दूसरी जानकारी के मुताबिक, इस फोन में 5.2 इंच एलसीडी डिस्प्ले होगा जो 2.5डी ग्लास के साथ आएगा। फोन का एक सेरेमिक वेरिएंट भी लॉन्च हो सकता है।

ख़ास बात है, टिप्सटर का कहना है कि शाओमी मी 6 का कैमरा, हाल ही में लॉन्च हुए एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम स्मार्टफोन की तरह होगा। एक्सपीरिया एक्सज़ेड प्रीमियम में सोनी के नए मोशन आई कैमरा सिस्टम के साथ 19 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। इससे पांच गुना तेजी से इमेज को स्कैन किए जाने के अलावा डेटा ट्रांसफर किया जा सकता है।

पिछले लीक की बात करें तो शाओमी मी 6 स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। मी 6 स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप होने का भी खुलासा हुआ है। लेकिन अभी कैमरा के बारे में जानकारी मिलना बाकी है।
Advertisement

इस डिवाइस में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के लिए क्वालकॉम की क्विक चार्ज 4.0 टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। हैंडसेट में 4000 एमएएच की बैटरी हो सकती है। और फोन की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) रखी जा सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.