Xiaomi Mi 5x 5 सितंबर को हो सकता है भारत में लॉन्च

शाओमी ने भारतीय मार्केट अपने एक और प्रोडक्ट को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। शाओमी 5 सितंबर को मी सीरीज़ का डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 अगस्त 2017 11:13 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी 5 सितंबर को मी सीरीज़ का डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन लॉन्च करेगी
  • संभावना है कि कंपनी Xiaomi Mi 5X को लॉन्च करे
  • यह दो रियर कैमरे वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन का ग्लोबल लॉन्च होगा
शाओमी ने भारतीय मार्केट अपने एक और प्रोडक्ट को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। शाओमी 5 सितंबर को मी सीरीज़ का डुअल रियर कैमरा स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि यह दो रियर कैमरे वाले फ्लैगशिप स्मार्टफोन का ग्लोबल लॉन्च होगा। कंपनी इसके लिए नई दिल्ली में इवेंट आयोजित करेगी। संभावना है कि कंपनी Xiaomi Mi 5X को लॉन्च करे जिसे हाल ही में चीन में एक इवेंट में लॉन्च किया गया था।

शाओमी के ग्लोबल अकाउंट के एक ट्वीट में #FlagshipDualCamera और #XiaomiGlobalLaunch के अलावा 5 सितंबर की लॉन्च तारीख का ज़िक्र है। इस बीच शाओमी इंडिया ने इवेंट के लिए मीडिया को इनवाइट भी भेजने शुरू कर दिए हैं। याद रहे कि शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनु कुमार जैन ने पहले ही घोषणा की थी कि कंपनी सितंबर महीने में भारत में पहला डुअल कैमरा स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।
Advertisement

(टेक्नोलॉजी की दुनिया से वीडियो के ज़रिए रहें रूबरू। करें गैजेट्स 360 हिंदी के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब)

गौर करने वाली बात है कि ट्वीट में साझा किए गए टीज़र इमेज में एक सेंसर में दूसरे सेंसर की तुलना ज़्यादा बड़ा अपर्चर होने की जानकारी दी गई है। कंपनी ने स्मार्टफोन मॉडल के बारे में कुछ नहीं बताया है। लेकिन विकल्पों को देखते हुए Xiaomi Mi 5X की संभावना सबसे ज़्यादा प्रबल है।
Advertisement

याद दिला दें कि डुअल सिम वाले शाओमी मी 5एक्स को जुलाई में लॉन्च किया गया था। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन मौज़ूद है। कंपनी ने इस फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ होगी। मल्टी टास्किंग को आसान बनाने की ज़िम्मेदारी 4 जीबी रैम पर है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। लेकिन शाओमी के अन्य स्मार्टफोन की तरह यह फोन भी हाइब्रिड स्लॉट से लैस है।
Advertisement

अब बात शाओमी मी 5एक्स के सबसे अहम फ़ीचर कैमरे की। हैंडसेट में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। दोनों ही सेंसर 12 मेगापिक्सल के हैं। इनमें से एक  वाइड-एंगल कैमरा है और दूसरा टेलीफोटो कैमरा। वाइड एंगल वाले सेंसर का अपर्चर एफ/2.2  है। वहीं, टेलीफोटो कैमरे का अपर्चर एफ/2.6 है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और पनोरमा मोड के साथ आएगा। इसमें बोकेह इफेक्ट के लिए पोर्ट्रेट मोड दिया गया है, आईफोन 7 प्लस और वनप्लस 5 की तरह। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर है जो रियल टाइम ब्यूटिफिकेशन के साथ आता है।

Xiaomi Mi 5X के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं।
Advertisement

Mi 5X में बेहतर क्वालिटी ऑडियो आउटपुट के साथ आता है। शाओमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन 3080 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। इसका डाइमेंशन 155.4x75.8x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 165 ग्राम।
Advertisement

शाओमी मी 5एक्स की कीमत कंपनी ने 1,499 चीनी युआन (करीब 14,200 रुपये) रखी है और इसे ब्लैक, गोल्ड व पिंक कलर वेरिएंट में पेश किया गया है। भारत में भी इस स्मार्टफोन को इसी कीमत में उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3080 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.