दो रियर कैमरे वाला Xiaomi Mi 5X नए अवतार में

शाओमी ने अपने मी 5एक्स स्मार्टफोन का एक स्पेशल एडिशन चीन में लॉन्च कर दिया है। शाओमी मी 5एक्स स्पेशल एडिशन रेड कलर वेरिएंट में आता है और इसकी कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 14,300 रुपये) है। बता दें कि यह अगस्त में लॉन्च हुए मी 5एक्स का स्पेशल एडिशन है और इसमें सभी फ़ीचर रेगुलर वेरिएंट वाले ही हैं।

दो रियर कैमरे वाला Xiaomi Mi 5X नए अवतार में
ख़ास बातें
  • शाओमी मी 5एक्स स्पेशल एडिशन रेड कलर वेरिएंट में आता है
  • इसकी कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 14,300 रुपये) है
  • चीन में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर बिक्री होगी
विज्ञापन
शाओमी ने अपने मी 5एक्स स्मार्टफोन का एक स्पेशल एडिशन चीन में लॉन्च कर दिया है। शाओमी मी 5एक्स स्पेशल एडिशन रेड कलर वेरिएंट में आता है और इसकी कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 14,300 रुपये) है। बता दें कि यह अगस्त में लॉन्च हुए मी 5एक्स का स्पेशल एडिशन है और इसमें सभी फ़ीचर रेगुलर वेरिएंट वाले ही हैं।

जीएसएमअरीना की रिपोर्ट के मुताबिक Xiaomi Mi 5X Special Edition की बिक्री चीन में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म पर एक नवंबर से शुरू होगी। अभी यह मी 5एक्स स्मार्टफोन गोल्ड, ब्लैक और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में आता है। चीन में दिखे लॉन्च पोस्टर के मुताबिक, मी5एक्स स्पेशल एडिशन का रियर पैनल चमकदार लाल रंग का है जबकि फ्रंट में ब्लैक कलर दिया गया है।

Xiaomi Mi 5X में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन मौज़ूद है। कंपनी ने इस फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ होगी। मल्टी टास्किंग को आसान बनाने की ज़िम्मेदारी 4 जीबी रैम पर है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। लेकिन शाओमी के अन्य स्मार्टफोन की तरह यह फोन भी हाइब्रिड स्लॉट से लैस है।

अब बात शाओमी मी 5एक्स के सबसे अहम फ़ीचर कैमरे की। हैंडसेट में दो रियर कैमरे दिए गए हैं। दोनों ही सेंसर 12 मेगापिक्सल के हैं। इनमें से एक  वाइड-एंगल कैमरा है और दूसरा टेलीफोटो कैमरा। वाइड एंगल वाले सेंसर का अपर्चर एफ/2.2  है। वहीं, टेलीफोटो कैमरे का अपर्चर एफ/2.6 है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और पनोरमा मोड के साथ आता है। इसमें बोकेह इफेक्ट के लिए पोर्ट्रेट मोड दिया गया है, आईफोन 7 प्लस और वनप्लस 5 की तरह। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर है जो रियल टाइम ब्यूटिफिकेशन के साथ आता है।

Xiaomi Mi 5X के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। Mi 5X में बेहतर क्वालिटी ऑडियो आउटपुट के साथ आता है। शाओमी के लेटेस्ट स्मार्टफोन में 3080 एमएएच की बैटरी है। इसका डाइमेंशन 155.4x75.8x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 165 ग्राम।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3080 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »