शाओमी मी 5एस 27 सितंबर को हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 सितंबर 2016 15:11 IST
ख़ास बातें
  • इस फोन में 6 जीबी रैम हो सकता है
  • मी 5एस में 256 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है
  • शाओमी मी 5एस में 5.5 इंच डिस्प्ले हो सकता है
शाओमी 27 सितंबर को चीन के बीजिंग स्थित चाइना नेशनल कन्वेंशन सेंटर में एक इवेंट आयोजित कर रही है। इस इवेंट के लिए कंपनी ने एक टीज़र जारी किया है जिसमें बड़े अक्षर में 'एस' को देखा जा सकता है। उम्मीद की जा रही है कि इस लॉन्च इवेंट में शाओमी मी 5एस स्मार्टफोन को लॉन्च किया जा सकता है।

शाओमी मी 5एस स्मार्टफोन कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन शाओमी मी 5 का एक ज्यादा दमदार वेरिएंट हो सकता है। पिछले दिनों आई लीक और खबरों में इस स्मार्टफोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर का खुलासा हुआ है। मी 5एस में मी 5 की तुलना में अपग्रेडेड स्पेसिफिकेशन दिए जा सकते हैं। लेकिन जिस फ़ीचर की सबसे ज्यादा चर्चा है वो है 2.4 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर की। शाओमी मी 5 में स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट दिया गया था।
 

पिछले लीक की बात करें तो शाओमी मी 5एस में एक 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन स्क्रीन हो सकता है। इस फोन में 64-बिट स्नैपड्रैगन 821 क्वाड-कोर प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू दिया जा सकता है। फोन में 6 जीबी रैम हो सकता है। वहीं इस में 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जा सकती है। इस स्मार्टफोन के एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारिक मीयूआई 8 रॉम पर चलनेकी उम्मीद है। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आएगा।

इससे पहले हुए लीक में स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा होने का खुलासा हुआ था। नए लीक में पता चला है कि फोन में एक 16 मेगापिक्सल रियर व 4 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। शाओमी मी 5एस में एक फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है और इसमें आईफोन 7 की तरह टैक्टाइल होम बटन दिया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी जैसे फ़ीचर दिए जा सकते हैं। यह फोन 144.5x69.2x7.2 मिलीमीटर डाइमेंशन और 147 ग्राम वज़न में आ सकता है।
Advertisement

हालांकि, यह सभी जानकारी फिलहाल लीक और खबरों पर आधारित है इसलिए इन पर पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा। किसी भी आधिकारिक जानकारी के लिए हमें 27 सितंबर को शाओमी के आधिकारिक इवेंट का इंतज़ार करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  5. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  9. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.