• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी मी 5सी के बारे में नई जानकारी, अब फरवरी में लॉन्च किए जाने की उम्मीद

शाओमी मी 5सी के बारे में नई जानकारी, अब फरवरी में लॉन्च किए जाने की उम्मीद

शाओमी मी 5सी के बारे में नई जानकारी, अब फरवरी में लॉन्च किए जाने की उम्मीद
ख़ास बातें
  • इस कथित हैंडसेट के बारे में ख़बरें आनी बंद हो गई थीं
  • शाओमी मी 5सी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट नहीं करेगा
  • शाओमी मी 5सी में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा
विज्ञापन
शाओमी मी 5सी ज़िंदा है। दरअसल, इस कथित हैंडसेट के बारे में ख़बरें आनी बंद हो गई थीं। लेकिन यह अचानक ही एक बार फिर ऑनलाइन सुर्खियों का हिस्सा बन गया है। इस डिवाइस को कथित तौर पर चीन की क्वालिटी सर्टिफिकेशन सेंटर की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के कारण एक बार फिर इस स्मार्टफोन को लॉन्च किए जाने की उम्मीदें जिंदा हो गई हैं।

गिज़्मोचाइना की रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी के पांच अलग मॉडल वेबसाइट पर सर्टिफिकेशन के लिए गए। इनमें से एमएई136 के शाओमी मी 5सी (ऊर्फ शाओमी मेरी) होने की उम्मीद है। 2105212, 2016089, 2016101 और एमबीई6ए5 कोडनेम वाले मॉडल भी सर्टिफिकेशन के लिए गए थे।

लिस्टिंग से पता चला है कि एमएई136 मॉडल नंबर के लिए 5वोल्ट/2 एंपियर पावर एडप्टर की ज़रूरत होगी। इसका मतलब है कि शाओमी मी 5सी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट नहीं करेगा। स्मार्टफोन में बेहद ही पतला बेज़ल होने की संभावना है और इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। स्मार्टफोन में कंपनी के पाइनकोन प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए जाने की उम्मीद है।

इसके अलावा, इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी होगी। शाओमी मी 5सी में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। यह आउट ऑफ बॉक्स मार्शमैलो पर आधारित मीयूआई 8 पर चलेगा।

इसे आखिर में फरवरी में लॉन्च किए जाने की संभावना है। पहले इसे दिसंबर में लॉन्च किए जाने की ख़बरें थीं, लेकिन यह हो नहीं पाया। वैसे, हम आपको सुझाव देंगे कि इसपर पूरी तरह से भरोसा ना करें।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  2. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  3. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  4. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  5. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  6. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  7. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  8. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  9. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »