Xiaomi Mi 5 में होगा फिंगरप्रिंट सेंसर, लीक हुए सभी स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2016 17:46 IST
शाओमी (Xiaomi) का अगला फ्लैगशिप डिवाइस एमआई 5 (Mi 5) इस साल नवंबर महीने में लॉन्च होगा। इसका दावा एक रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट में लॉन्च के समय के अलावा हैंडसेट में बिल्ट-इन फिंगरप्रिंट स्कैनर होने का भी दावा किया गया है। हैंडसेट के और भी कई स्पेसिफिकेशन को लेकर खुलासा हुआ है। गौरतलब है कि हाल ही में आई एक और रिपोर्ट में कहा गया था कि Mi 5 हैंडसेट अक्टूबर या नवंबर महीने में लॉन्च किया जाएगा।

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Mi 5 का कोडनेम लिब्रा (Libra) है और इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर टेक्नोलॉजी होगी। हालांकि, यह फिंगरप्रिंट स्कैनर फीचर हैंडसेट में कैसे काम करेगा, इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई। ताजा खुलासा उस पुराने रिपोर्ट की भी पुष्टि करता है, जिसमें कहा गया था कि Xiaomi ने हैंडसेट के बटन के जरिए फिंगरप्रिंट रिकॉगनिशन के पेटेंट के लिए अर्जी दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, Mi 5 में 5.3 इंच का डिस्प्ले होगा। इसका रिजॉल्यूशन 1440x2560 pixels है और पिक्सल डेनसिटी (घनत्व) 554ppi। हैंडसेट में Snapdragon 820 चिपसेट का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसे Qualcomm ने अभी तक लॉन्च नहीं किया।  

Mi 5 स्मार्टफोन में 4जीबी का रैम (RAM) होगा। हैंडसेट के 16जीबी और 64जीबी वेरिएंट आएंगे और दोनों ही माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।  हैंडसेट में 16 मेगापिक्सल का रियर और 6 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 3030mAh की बैटरी होने की संभावना है और यह एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप (Android 5.1.1 Lollipop) पर चलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Prime Day Sale 2026: जल्द शुरू होगी मेगा सेल, इन मोबाइल डील्स को मिस मत करना!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11i लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 120Hz HD प्लस डिस्प्ले के साथ, जानें कीमत
  2. EPFO New Rules 2026: UPI से निकलेंगे PF के पैसे, WhatsApp पर मिलेंगी सर्विस, जानें और क्या-क्या बदला
  3. Jio, Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! मोबाइल रीचार्ज के जल्द बढ़ सकते हैं दाम, जानें कितनी होगी बढ़ोत्तरी
  4. Redmi Note 17 सीरीज की लॉन्च टाइमलाइन कंफर्म, 200MP कैमरा, 10000mAh तक मिल सकती है बैटरी!
  5. Oppo Enco Air 5 ईयरबड्स भारत में लॉन्च हुए 54 घंटे बैटरी, ANC फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. यूजरनेम फीचर को लेकर Telegram और Signal को भी सरकार ने दिया नोटिस 
  7. Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
  8. भारत में महंगे हुए BYD के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, प्राइस में 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी
  9. अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump को क्रिप्टो से मिली 1 अरब डॉलर से ज्यादा की इनकम
  10. Moto G77 Power में मिलेगा 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.