शाओमी एमआई 5 आज भारत में होगा लॉन्च

शाओमी एमआई 5 आज भारत में होगा लॉन्च
विज्ञापन
शाओमी एमआई 5 स्मार्टफोन को लेकर भारतीय यूज़र के लिए इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी के इस लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाइस को भारत में आखिरकार गुरुवार को लॉन्च किया जाएगा। शाओमी एमआई 5 को नई दिल्ली में एक इवेंट में गुरुवार को दोपहर 2.30 बजे लॉन्च किया जाएगा।

(देखें: शाओमी एमआई 5 स्मार्टफोन की तस्वीरें)

याद रहे कि शाओमी ने एमआई 5 हैंडसेट को इसी साल फरवरी महीने में चीन में लॉन्च किया था। शाओमी एमआई 5 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए थे। एमआई 5 के स्टैंडर्ड एडिशन में 3 जीबी के एलपीडीडी4 रैम और 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, हाई वेरिएंट में 3जीबी का एलपीडीडी4 रैम और 64 जीबी स्टोरेज जबकि एक्सक्लूसिव एडिशन में 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है। चीन में स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत करीब 1,999 चीनी युआन (करीब 21 हजार रुपये), हाई वेरिएंट की कीमत 2,299 चीनी युआन (करीब 24 हजार रुपये), एक्सक्लूसिव एडिशन की कीमत 2,699 चीनी युआन (लगभग 28 हजार रुपये ) है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि भारत में भी ये तीनों वेरिएंट लॉन्च किए जाएंगे या नहीं।


फोन ब्लैक, व्हाइट, गोल्ड और रोज कलर में उपलब्ध होगा। शाओमी अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को बाज़ार में पहले स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर के तौर पर पेश कर रही है।

शाओमी के फ्लैगशिप डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर का होना है। स्क्रीन के नीचे ही फोन में एक फिजिकल होम बटन है। यह फिंगरप्रिंट स्कैनर का भी काम करेगा।

याद दिला दें कि दो नैनो डु्अल सिम सपोर्ट के साथ इसमें (1080x1920 पिक्सल) 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले की डेनसिटी 428 पीपीआई है। एड्रेनो 530 जीपीयू के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। फोन में फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस, एलईडी फ्लैश और सोनी आईएमएक्स298 कैमरा सेंसर के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। रियर कैमरे में 4एक्सिस ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) और सैफायर ग्लास, प्रोटेक्शन लेंस है। स्मार्टफोन 4के वीडियो रिकॉर्डिग को सपोर्ट करता है। फोन में 2 माइक्रोन पिक्सल के साथ 4 अल्ट्रापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों ही कैमरे में एफ/2.0 एपरचर है।
 

फोन का डाइमेंशन 144.5x69.2x7.25 मिलीमीटर और वज़न 129 ग्राम है। एमआई 5 में 3000 एमएएच की बैटरी है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 तकनीक को सपोर्ट करता है।

फोन में टाइप-सी यूएसबी पोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एसी, ब्लूटूथ 4.2, ग्लोनास और एनएफसी मौजूद हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अब नहीं अटकेगा आपका मोबाइल! Google ने Android 17 के साथ कर दिया समाधान
  2. iPhone 16 खरीदने का सही मौका! ₹9 हजार से ज्यादा की सीधी बचत, एक्सचेंज पर ₹5 हजार बोनस
  3. मोबाइल चोरी होने पर घर बैठें करें FIR, मोबाइल ब्लॉक, सबसे आसान तरीका
  4. Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  6. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  7. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  8. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  9. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  10. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »