शाओमी एमआई 4 के लिए विंडोज 10 मोबाइल सॉफ्टवेयर गुरुवार को होगा रिलीज

शाओमी एमआई 4 के लिए विंडोज 10 मोबाइल सॉफ्टवेयर गुरुवार को होगा रिलीज
विज्ञापन
शाओमी ने सोमवार को घोषणा की कि उसके फ्लैगशिप एमआई 4 एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए विंडोज 10 मोबाइल सॉफ्टवेयर 3 दिसंबर को रिलीज कर दिए जाएंगे। गौर करने वाली बात है कि विंडोज ओएस को लेकर माइक्रोसॉफ्ट और चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी के समझौता हुआ था।

शाओमी के प्रेसिडेंट और सह-संस्थापक लिन बिन ने इसकी जानकारी चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो के जरिए दी। बिन ने वीबो पर जो तस्वीर जारी कि उसमें एमआई 4 विंडोज 10 मोबाइल पर चलता नज़र आ रहा है।
दरअसल, माइक्रोसॉफ्ट ऑपरेटिंग सिस्टम के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पहले ही यह जानकारी दी की थी कि एमआई 4 के लिए विंडोज 10 को थैंक्सगीविंग के दिन रिलीज किया जाएगा।

मार्च महीने में विंडोज 10 के रिलीज के दौरान माइक्रोसॉफ्ट ने यह जानकारी भी दी थी कि उसने विंडोज 10 फोन के लिए शाओमी के साथ समझौता किया है। उस वक्त पर शाओमी ने यह बताया था कि वह चीन में चुनिंदा शाओमी एमआई 4 पावर यूज़र के साथ विंडोज 10 को टेस्ट करेगी।

कंपनी ने उस वक्त एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा था, ''दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों में से एक शाओमी, अपने चुनिंदा एमआई 4 पावर यूज़र को विंडोज 10 टेस्ट करने का न्योता देगा। ताकि साल के अंत तक एक बेहतर प्रोडक्ट रिलीज किया जा सके।''

ताजा घटनाक्रम को लेकर गैजेट्स 360 ने माइक्रोसॉफ्ट और शाओमी से संपर्क करने की कोशिश की है। नई जानकारी उपलब्ध होते ही हम आपके साथ उसे साझा करेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  2. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  3. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  4. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
  5. Vivo Y31T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी
  6. Vivo ने महंगे कर दिए अपने 5 स्मार्टफोन, जानें कौन सा मॉडल हुआ कितना महंगा
  7. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्री ऑनलाइन कोचिंग, किन स्टूडेंट्स को मिलेगा लाभ, क्या होंगी योग्यताएं?
  8. 'ChatGPT, मेरी चप्पलें ढूंढो!' 1000 जूतों के ढेर में से AI ने खोज निकालीं चप्पलें, वीडियो हो रहा वायरल
  9. AI से लिखा है टेक्स्ट या नहीं? अब आसानी से पकड़ा जा सकेगा, Anthropic डालेगा Claude के कंटेंट में खास वाटरमार्क
  10. HMD 102 4G Pro बजट फीचर फोन में मिलेगी 1200mAh बैटरी, IP52 रेटिंग!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »