200MP कैमरा और लेटेस्ट Snapdragon प्रोसेसर से लैस होगा Xiaomi का फ्लैगशिप फोन!

कैमरा स्पेसिफिकेशन के अलावा, रिपोर्ट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8450 प्रोसेसर की जानकारी दी गई है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह क्वालकॉम का नेक्सट जनरेशन फ्लैगशिप होगा जिसका नाम कथित रूप से स्नैपड्रैगन 895 हो सकता है।

200MP कैमरा और लेटेस्ट Snapdragon प्रोसेसर से लैस होगा Xiaomi का फ्लैगशिप फोन!

कंपनी द्वारा किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है

ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 895 क्वालकॉम का नेक्सट जनरेशन फ्लैगशिप प्रोसेसर होगा
  • Samsung ने 200MP ISOCELL कैमरा डेवलप कर लिया
  • फोन में मिल सकता है होल-पंच डिस्प्ले
विज्ञापन
Xiaomi जल्द ही अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लेकर आने की तैयारी कर रहा है, जो कि कई दमदार फीचर्स से लैस हो सकता है। लेटेस्ट रिपोर्ट में सामने आई जानकारी के मुताबिक शाओमी का यह आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन 200 मेगापिक्सल कैमरा से लैस होगा और इसके अलावा कंपनी इस फोन में स्नैपड्रैगन 896 प्रोसेसर दे सकती है, जो कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर का अपग्रेड वर्ज़न होगा। माना जा रहा है कि यह फ्लैगशिप फोन Mi 12 सीरीज़ का हिस्सा हो सकता है। लेटेस्ट रिपोर्ट में चीनी टिप्सटर का हवाला देते हुए आगामी स्मार्टफोन के फीचर्स की जानकारी दी है।

Mysmartprice की लेटेस्ट रिपोर्ट में चीनी टिप्सटर का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि Xiaomi अपने आगामी फ्लैगशिप फोन में 200 मेगपिक्सल का कैमरा और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 896 प्रोसेसर देने वाली है। रिपोर्ट में माना गया है कि यह फोन Mi 12 हो सकता है। चीनी टिप्सटर Digital Chat Station ने वीबो पर दावा किया है कि यह फ्लैगशिप फोन होल-पंच डिस्प्ले से लैस होगा, जिसमें कर्व्ड एजेस मौजूद होंगे।

बता दें, यह पहली बार नहीं है कि 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर का जिक्र किया गया हो। इससे पहले भी कई बार 200 मेगापिक्सल कैमरे से जुड़ी जानकारियां सामने आ चुकी है। इसी टिप्सटर ने पहले जानकारी दी थी कि जल्द ही स्मार्टफोन बाजार में 200 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। हालांकि तब टिप्स्टर ने स्पष्ट रूप से तब शाओमी के बारे में इस खबर की पुष्टि नहीं की है लेकिन एक पब्लिकेशन रिपोर्ट में इसकी पुष्टि जरूर की गई थी। पहले दावा किया गया था कि सैमसंग ने 200MP ISOCELL कैमरा डेवलप कर लिया है।

कैमरा स्पेसिफिकेशन के अलावा, रिपोर्ट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8450 प्रोसेसर की जानकारी दी गई है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह क्वालकॉम का नेक्सट जनरेशन फ्लैगशिप होगा जिसका नाम कथित रूप से स्नैपड्रैगन 895 हो सकता है। यह मौजूदा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर का अपग्रेड वर्ज़न होगा।

यह सब फिलहाल केवल अटकले हैं, इस संबंध में कंपनी द्वारा किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  2. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  4. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  7. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »