शाओमी मी 5सी 12 दिसंबर को हो सकता है लॉन्च

शाओमी मी 5सी 12 दिसंबर को हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • शाओमी मेरी में 5.5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले हो सकता है
  • इस फोन में शाओमी का अपना पाइन कोर प्रोसेसर होगा
  • इस फोन को गोल्ड, रोज़ गोल्ड व ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है
विज्ञापन
शाओमी ने हाल ही में लगातार कई स्मार्टफोन और होम अप्लायंसेज़ लॉन्च किेए। अब, एक नई जानकारी से पता चलता है कि कंपनी एक नए शाओमी मेरी (मी 5सी) स्मार्टफोन पर काम कर रही है। यह स्मार्टफोन 12 दिसंबर को चीन में लॉन्च किया जा सकता है।

जाने-माने टिप्सटर केजुमा ने वीबो पर इस स्मार्टफोन की तस्वीरें, स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी लीक कर दी है। शाओमी मेरी स्मार्टफोन को 1,499 चीनी युआन (करीब 14,800 रुपये) में लॉन्च किए जाने की ख़बरें हैं। और इस फोन में शाओमी का अपना पाइन कोन प्रोसेसर दिया जा सकता है। ख़बरें हैं कि शाओमी पिछले कुछ समय से अपने प्रोसेसर पर काम कर रही है और अगर ताजा लीक सही है तो इसका मतलब है कि चीनी कंपनी बाजार में अपना प्रोसेसर लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी के पाइन कोन चिपसेट की टक्कर बाजार में मौज़ूद दूसरे चिपसेट जैसे हुवावे के किरिन और सैमसंग के एक्सीनॉस से होगी।

टिप्सटर के मुताबिक, शाओमी मेरी स्मार्टफोन को रोज़ गोल्ड, गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। गीकबेंच पर लीक स्कोर से इस फोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा होता है। इस डिवाइस में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और ग्राफिक्स के लि मीली-टी860 हो सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलेगा।

एक दूसरी लीक तस्वीर से शाओमी मेरी (मी 5सी) में 5.5 इंच (1080x1920 पिक्सल) फुल एचडी डिस्प्ले हो सकता है जिसकी डेनसिटी 403 पीपीआई होगी। इसके अलावा इस फोन में पेमेंट करने के लिए एनएफसी सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  4. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  5. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  6. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  7. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  8. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  9. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  10. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »