शाओमी मैक्स स्मार्टफोन की कथित तस्वीरें हुईं लीक

शाओमी मैक्स स्मार्टफोन की कथित तस्वीरें हुईं लीक
विज्ञापन
शाओमी ने पिछले हफ्ते एक पोल में लोगों से अगले स्मार्टफोन के नाम को लेकर सुझाव मांगा था। चीनी टेक कंपनी ने चार विकल्प दिए थे जिसमें 'शाओमी मैक्स' को सबसे ज्यादा वोट मिले। हालांकि इस नए डिवाइस को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई थी लेकिन इसके नाम से जाहिर होता है कि यह एक पॉवरफुल और बड़े आकार वाला हैंडसेट हो सकता है। हालांकि, इसके कुछ घंटे बाद शाओमी मैक्स के फ्रंट पैनल की कथित तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गईं।

इन दोनों तस्वीरों को मायड्राइवर्स (वाया जीएसएमअरीना) ने साझा करते हुए कहा है कि ये तस्वीरें सीधे प्रोडक्शन की हैं। इन तस्वीरों में दिख रहे कथित फ्रंट पैनल से लगता है कि शाओमी मैक्स रेगुलर साइज़ स्मार्टफोन ना होकर एक फैबलेट हो सकता है। नीचे की तरफ ईयरपीस के साथ तीन कैपेसिटिव बटन देखे जा सकते हैं वहीं सबसे ऊपर की तरफ एक सेंसर दिख रहा है। कहा जा रहा है कि इस फोन में एमआई 5 की तरह फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस फिजिकल बटन नहीं होगा। इस फोन में रेडमी नोट 3 और एमआई 4एस की तरह रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
 

हालांकि अभी तक शाओमी मैक्स के स्पेसिफिकेशन को लेकर बुहत ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। इस स्मार्टफोन में 5.7 इंच से बड़े स्क्रीन और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर से लैस होने की खबरें हैं। फोन इस साल मई में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है।

इसके अलावा ऐसी भी खबरें हैं कि शाओमी दूसरी जेनरेशन के एमआई नोट स्मार्टफोन एमआई नोट 2 पर भी काम कर रही है। हाल ही में इस हैंडसेट की कीमत को लेकर एक लीक में जानकारी सामने आई थी। साथ ही शाओमी एमआई नोट 2 में में पिछले नोट की तरह ही टॉप के स्पेसिफिकेशन होंगे। एक टिप्सटर ने दावा किया था कि एमआई नोट 2 की कीमत 2,999 चीनी युआन (करीब 31,000 रुपये) होगा जो कि ओरिजिनल एमआई नोट से ज्यादा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Max, Mobiles, Xiaomi Max, Xiaomi Mobiles, Xiaomi Smartphones
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  2. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  3. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  4. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  5. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  6. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  7. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  8. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  9. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  10. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »