Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7S के नए कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत

डमी इंडिया ने ट्विटर के ज़रिए Redmi Note 7 Pro और Redmi Note 7S के नए कलर वेरिएंट के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 6 अगस्त 2019 14:51 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 7एस की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है
  • रेडमी नोट 7 प्रो की कीमत 13,999 रुपये से शुरू
  • Redmi Note 7 सीरीज़ के इन दोनों फोन मे हैं 48 मेगापिक्सल के कैमरे
शाओमी ने भारतीय मार्केट में Redmi Note 7S और Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन का एस्ट्रो व्हाइट कलर वेरिेएंट लॉन्च कर दिया है। नए कलर वेरिएंट को बीते महीने चीनी मार्केट में अलग नाम से उतारा गया था। अब यह भारत में भी आ गया है। शाओमी ने पहले एक वीडियो टीज़र ज़ारी किया जिसमें सभी व्हाइट चीज़ों को दिखाया गया था। इसके कुछ घंटे बाद ही रेडमी नोट 7 सीरीज़ के व्हाइट कलर मॉडल को पेश कर दिया गया। भारत में पेश किया गया एस्ट्रो व्हाइट कलर मॉडल चीन में पेश किए गए मिरर फ्लावर वाटर मून कलर मॉडल जैसा ही है।

रेडमी इंडिया ने ट्विटर के ज़रिए रेडमी नोट 7एस और रेडमी नोट 7 प्रो के नए कलर वेरिएंट के बारे में जानकारी दी। ऐलान करने से पहले शाओमी इंडिया ने एक वीडियो टीज़र भी ज़ारी किया था जिसमें सिर्फ सफेद रंग वाली चीज़ों को प्रमुखता से दिखाया गया था। कुछ देर बाद ही Xiaomi ने ऐलान कर दिया कि रेडमी नोट 7एस और रेडमी नोट 7 प्रो एस्ट्रो व्हाइट रंग में मिलेंगे। नया कलर वेरिएंट फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर उपलब्ध होगा। प्री-ऑर्डर बुकिंग बुधवार से शुरू हो जाएगी।
Advertisement

बता दें कि भारतीय मार्केट में रेडमी नोट 7एस (रिव्यू) ऑनिक्स ब्लैक, रूबी रेड  और सेफायर ब्लू रंग में मिलता है, जबकि रेडमी नोट 7 प्रो को नेपट्यून ब्लू, नेब्यूला रेड और स्पेस ब्लैक रंग में खरीदा जा सकता है।
 

Redmi Note 7S, Redmi Note 7 Pro की भारत में कीमत

भारतीय मार्केट में रेडमी नोट 7एस की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। हैंडसेट के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 12,999 रुपये में बेचा जाएगा।
Advertisement

दूसरी तरफ, रेडमी नोट 7 प्रो (रिव्यू) के तीन वेरिएंट उपलब्ध हैं। 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जाता है। रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी + 128 जीबी वर्ज़न की कीमत 16,999 रुपये है। ग्राहक रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 15,999 रुपये में खरीद पाएंगे। ग्राहक नए वेरिएंट को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम से खरीद पाएंगे।
 

शाओमी रेडमी नोट 7एस स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी नोट 7एस एंड्रॉयड ओरियो पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और 2.5 डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी/ 4 जीबी रैम मिलेंगे। स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो रेडमी नोट 7एस में दो रियर कैमरे हैं। एलईडी फ्लैश के साथ एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 48 मेगाापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4 सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, 4 जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ और वाई-फाई सपोर्ट शामिल है।
 

रेडमी नोट 7 प्रो स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 7 प्रो में 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टफोन में 11एनएम प्रोसेस से बने क्वालकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो विकल्प हैं- 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।
Advertisement

फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करेगी। इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और डुअल सिम कनेक्टिविटी फीचर इस फोन का हिस्सा हैं। रेडमी नोट 7 प्रो 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और इंफ्रारेड के साथ आता है।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेडमी नोट 7 प्रो डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में एआई सीन डिटेक्शन, एआई पोर्ट्रेट मोड और नाइट मोड जैसे कैमरा फीचर हैं। इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। इस फोन के रियर कैमरे से यूज़र 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Decent battery life
  • Good cameras
  • Smooth performance
  • Bad
  • MIUI has spammy ads
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Fast charger isn’t bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Good cameras
  • Long battery life
  • Smooth performance
  • Bad
  • Heats up quickly
  • Bloatware and ads in MIUI
  • Shared slot for second SIM/ microSD card
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  4. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  5. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  2. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  3. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  6. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  7. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  8. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  9. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  10. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.