शाओमी एमआई कम्युनिटी भारत में लॉन्च, आप भी ले सकते हैं एमआई मैक्स लॉन्च इवेंट में हिस्सा

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 20 जून 2016 18:44 IST
उम्मीद के मुताबिक, शाओमी ने भारत में अपने प्रशंसकों के लिए एमआई कम्युनिटी की शुरुआत कर दी है। नई कम्युनिटी में इच्छुक यूज़र फीडबैक शेयर कर पाएंगे। इसके अलावा कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने के साथ वे शाओमी लॉन्च इवेंट का भी हिस्सा बन पाएंगे।
 

शाओमी ने पहले घोषणा की थी कि वह 500 लोगों की तलाश में हैं जो एमआई कम्युनिटी की बीटा टेस्टिंग कर सकें। कंपनी की बीटा साइट को 14 जून को लाइव किया गया था। इसे चुने गए बीटा टेस्टर ही एक्सेस कर पा रहे थे। उन्हें शाओमी को फीडबैक देने की इज़ाजत भी थी। हालांकि, अब फोरम सभी यूज़र के लिए लाइव है।
Advertisement

चीन की इस टेक्नोलॉजी कंपनी ने फोरम पर ऐलान किया था कि वह 30 जून को नई दिल्ली में होने वाले एमआई मैक्स के लॉन्च इवेंट के लिए रजिस्ट्रेशन लेने शुरू कर दिए हैं। ध्यान रहे कि चीन की यह कंपनी एमआई मैक्स को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में लॉन्च करेगी। इवेंट के लिए रजिस्ट्रेशन 23 जून रात 8 बजे तक खुले रहेंगे।

कंपनी ने बताया है कि इवेंट के लिए सीमित संख्या में इनवाइट रोल आउट किए जाएंगे। कंपनी इनवाइट पाने वाले यूज़र को एक सरप्राइज़ गिफ्ट भी देगी। चुने गए प्रशंसकों को एसएमएस के जरिए सूचना दी जाएगी। इसके अलावा इवेंट रजिस्ट्रेशन के लिंक को फेसबुक पर शेयर करने पर रॉयल पैकेज मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। इस पैकेज में यूज़र को आने-जाने का हवाई जहाज किराया, होटल में रहने की व्यवस्था और लॉन्च इवेंट में वीआईपी सीट मिलेगी।
Advertisement

याद रहे कि शाओमी ने पिछले महीने ही फैबलेट एमआई मैक्स को चीन में लॉन्च किया था। चीन में शाओमी एमआई मैक्स के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए थे। एक वेरिएंट 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर से लैस है जिसकी कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,000 रुपये) है। 3 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज और स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर से लैस वर्ज़न 1,699 चीनी युआन (करीब 17,000 रुपये) में मिलता है। तीसरा वेरिएंट 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज और स्नपैड्रैगन 652 प्रोसेसर वाला है। यह स्थानीय मार्केट में 1,999 चीनी युआन (करीब 20,500 रुपये) में उपलब्ध है।
Advertisement

अभी तो यह साफ नहीं है कि कंपनी भारत में कितने वेरिएंट लॉन्च करेगी, लेकिन शाओमी एमआई 5 के साथ अपनाई गई रणनीति को ध्यान में रखा जाए तो एक ही वेरिएंट को ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद की जा सकती है। संभव है कि कंपनी भारत में सबसे सस्ता मॉडल पेश करे।

शाओमी एमआई मैक्स की सबसे अहम खासियत स्क्रीन है। यह हैंडसेट 6.44 इंच डिस्प्ले से लैस है और इसकी मोटाई 7.5 मिलीमीटर है। शाओमी एमआई मैक्स मेटल बॉडी वाला हैंडसेट है। यह सिल्वर, गोल्ड और डार्क ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध है।
Advertisement

यह एक डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय फैबलेट है। हैंडसेट का रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है जबकि फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का।
Advertisement

4जी नेटवर्क को सपोर्ट करने वाले शाओमी एमआई मैक्स फैबलेट की बैटरी 4850 एमएएच की है। यूज़र की सुविधा के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर को भी इस हैंडसेट का हिस्सा बनाया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, India, Mi Community, Mi max, MIUI 8, Mobiles, Xiaomi, Xiaomi Mi Max
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दीवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  2. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  6. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  7. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  8. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  9. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.